टी-20 विश्व कप के लिए ऑलराउंडरों पर फोकस करने की जगह ये काम करे भारत: कुंबले
नई दिल्ली: अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप के लिय भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व हेड कोच अनिल कुंबले का मानना है कि भारतीय टीम का ध्यान विकेट लेने की होना चाहिए, भले ही इसके टी 20 विश्व कप में ऑलराउंडरों की तुलना में तेज गेंदबाजों को खिलाना पड़े। अक्टूबर में शुरू होने वाले टी 20 विश्व कप की तैयारी के लिए भारत 2020 में भी अधिक टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलेगा।
"मैं निश्चित रूप से मानता हूं कि आपको विकेट लेने वाले गेंदबाजों की जरूरत है और मेरे विचार में कुलदीप और चहल जैसे किसी को भी इसका हिस्सा बनने की जरूरत है। हां, ऐसे उदाहरण हैं जहां आप जानते हैं कि ओस की वजह से गेंद गीली हो जाती है, तो क्या यह सही है दो कलाई के स्पिनरों को खिलाया जाए," कुंबले ने 'क्रिकेटनेक्स्ट' से बात करते हुए बताया।
उन्होंने कहा, "यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आपको विकेट लेने के विकल्पों की तलाश शुरू करनी चाहिए। अगर इसका मतलब है कि आपको सिर्फ तेज गेंदबाजों को लाने की जरूरत है तो मुझे लगता है ऐसा ही करना महत्वपूर्ण होगा बजाए इसके की आप ऑलराउंडर्स पर ज्यादा फोकस करें।"
यह विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहा है। इस पर बात करते हुए कुंबले ने कहा, "यह बहुत महत्वपूर्ण है कि भारत इस बारे में सोचे कि ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में कौन प्रदर्शन करेगा और वह गेंदबाज कौन है जो विकेट लेने की क्षमता रखता है क्योंकि इससे विपक्ष पर दबाव पड़ेगा।" जहां तक महेंद्र सिंह धोनी की वापसी का सवाल है तो कुंबले को लगता है कि पूर्व कप्तान के लिए आईपीएल फॉर्म महत्वपूर्ण होगा। हालांकि, कुंबले का मानना था कि दूसरे विकेटकीपर का स्लॉट टी 20 विश्व कप की शुरुआत से पहले 10-12 गेमों के लिए तय हो जाना चाहिए। "
इस बार बात करते हुए कुंबले ने कहा, "केएल राहुल कोई ऐसा खिलाड़ी है जिसे कीपर के तौर पर भी इस्तेमाल किया सकता है। क्योंकि वह टी 20 प्रारूप में काफी सेफ है। वह अच्छा है, उसने कर्नाटक के लिए विकेटकीपिंग की हैं। और हम उस गुणवत्ता को जानते हैं जो वह सफेद गेंद क्रिकेट के रूप में लाता है। इसलिए हां यह बहुत अच्छा विकल्प है।"
कुंबले के लिए, 2019 के सर्वश्रेष्ठ भारतीय क्रिकेटर बिना किसी शक के रोहित शर्मा हैं जबकि सबसे अच्छे युवा क्रिकेटर के तौर पर मयंक अग्रवाल का नाम लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
