आखिर क्यों टूट गया था इरफान पठान का 10 साल पुराना रिेश्ता, शादी से पहले हिंदू लड़की से करते थे प्यार
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के लिये कई यादगार मैचों का हिस्सा रहे और 2007 टी20 विश्व कप की विजेता टीम के सदस्य इरफान पठान ने शनिवार (5 जनवरी) को क्रिकेट के सभा प्रारूप से संन्यास ले लिया। साल 2004 में पाकिस्तान दौरे पर पहुंची भारतीय टीम में पहली बार इरफान पठान ने सुर्खियां बटोरी थी जब भारत ने काफी समय बाद पाकिस्तान को उसके घर में हराया था। इरफान पठान भारत की तरफ से टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले पहले तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ कराची टेस्ट में पहले ही ओवर में हैट्रिक ली थी।
और पढ़ें: IND vs SL T20 : मैच से पहले दर्शकों के लिए जरूरी खबर, स्टेडियम में नहीं ले जा सकते ये चीजें
निजी जीवन की बात करें तो साल 2016 में इरफान पठान ने सऊदी अरब की मॉडल सफा जेद्दाह के साथ शादी की, लेकिन यह बात शायद ही आपको पता हो कि अपनी शादी से पहले इरफान पठान की जिंदगी में कोई और लड़की थी जिसके साथ वह 10 साल तक रह चुके थे।

ऑस्ट्रेलिया में हुई मुलाकात, फिर दोस्त और प्यार
साल 2003 में जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई थी तब इरफान पठान की मुलाकात शिवांगी देव से हुई थी। शिवांगी पेशे से सीए (चार्टेड अकाउंटेंट) हैं। दोनों के बीच जल्द दोस्ती हो गई और कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच प्यार की खबरों ने जोर पकड़ लिया। मीडिया में अक्सर दोनों के साथ होने की तस्वीरें आने लगी।
इरफान पठान अक्सर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कुछ अतिरिक्त समय बिताते थे ताकि वह शिवांगी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता सकें।

10 साल तक चला रिश्ता, फिर हो गया ब्रेक-अप
दोनों के बीच चल रहे इस प्रेम संबंध को काफी वक्त हो चला था। हालांकि इरफान पठान और शिवांगी के माता-पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे, उन्हें दोनों का साथ पसंद नही था और न ही दोनों परिवार शादी को राजी हो रहे थे। जहां शिवांगी के घरवाले इरफान पठान के साथ अपनी बेटी की शादी नहीं करना चाहते थे वहीं पठान परिवार भी शिवांगी को अपनाने को राजी नहीं था।
शिवांगी अपने प्यार के लिये भारत आ गईं और 3 साल तक वड़ोदरा में रही। जब दोनों के बीच प्यार को लगभग 10 साल हो गये तो दोनों के परिवार वाले भी शादी को राज हो गये। लेकिन साल 2012 में दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई, जिसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया।

पठान-शिवांगी क ब्रेक-अप की थी यह वजह
खबरों के अनुसार दोनों के ब्रेक-अप के पीछे शादी का दबाव मुख्य कारण था। जहां इरफान पठान चाहते थे कि पहले बड़े भाई यूसुफ की शादी हो जाये तो वहीं शिवांगी शादी के लिये लगातार दबाव बना रही थी। उनके अनुसार वह काफी समय से इंतजार कर रही थी अब और नहीं करना चाहती थी। दोनों के बीच इस बात पर इतनी बहस हुई कि साल 2012 में दोनों का ब्रेक अप हो गया।
इरफान पठान ने भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2008 में खेला था। वनडे और टी-20 में वह भारतीय टीम में आखिरी बार 2012 में शामिल किए गए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
