IPL 2020: रविचंद्रन अश्विन ने कहा वह फिर से बल्लेबाजों को 'मांकड' करेंगे
नई दिल्ली: आर अश्विन ने आईपीएल 2019 में राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर को 'मांकडेड' तरीके से आउट किया था। अश्विन उस समय किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान थे और अब वह आगामी आईपीएल 2020 के लिए दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हो गए हैं।
लेकिन पिछले साल की तीखी प्रतिक्रियाओं ने अश्विन की मानसिकता को नहीं बदला है और उन्होंने कहा कि वह बल्लेबाज को आउट करने के विकल्प के रूप में 'मांकडिंग' का उपयोग करना आईपीएल 2020 में भी जारी रखेंगे। अश्विन हैशटैग #askash के साथ अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए प्रशंसकों के सवालों का जवाब दे रहे थे। "
इसी दौरान अश्विन से पूछा गया था कि कौन से संभावित बल्लेबाज हैं जिनको आप इस आईपीएल में मांकड आउट कर सकते हैं," यह सवाल एक प्रशंसक ने पूछा, जिस पर अश्विन ने जवाब दिया, "कोई भी जो क्रीज से बाहर जाता है।"
पिछले सीजन में बटलर के मांकड आउट ने महान स्पिनर शेन वार्न के साथ-साथ सभी दुनिया भर के सभी कोनों से क्रिकेटरों का ध्यान खींचा था और सबकी अलग-अलग राय थी। कई क्रिकेटरों ने अश्विन को इस आउट के लिए गलत ठहराया और इसे "अनैतिक" करार दिया। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने मैनकेडिंग को "छोटे बच्चों के लिए गलत उदाहरण" कहा।
क्रिकेट के नियमों की जानकारी रखने वाले महान क्लब एमसीसी ने शुरू में अश्विन का समर्थन किया लेकिन बाद में पलट गए और कहा कि खेल की आत्मा को नुकसान पहुंचने से बचना चाहिए।
"यह कानून आवश्यक है," एमसीसी ने कहा था। "इसके बिना, गैर-स्ट्राइकर बल्लेबाज को काफी छूट मिल जाती है और वे गेंदबाजी करने से पहले ही क्रीज पर काफी आगे निकल जाएंगे इसलिए एक नियम की आवश्यकता है।" लेकिन बाद में अश्विन के कृत्य को स्पिरिट ऑफ द गेम से बाहर बता दिया गया। लेकिन यह भी संकेत दिया कि बटलर भी क्रीज से पहले ही बाहर निकलने के कारण गलत थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
