Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दानिश कनेरिया ने कहा हिंदू होने पर गर्व, धर्म परिवर्तन नहीं, बताया कहां करेंगे नामों का खुलासा

नई दिल्ली। पाकिस्तान के हिंदू क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने टीम में उनके साथ हुये भेदभाव मामले पर खुलकर बात की। दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान के टीवी चैनल 'समां' से बात करते हुए कि कुछ खिलाड़ी उनको लेकर पीठ पीछे टिप्पणी करते थे लेकिन उन्होंने कभी भी इस बात को लेकर मुद्दा नहीं बनाया और पाकिस्तान के लिये जीत हासिल करने पर ध्यान लगाया। दानिश कनेरिया ने कहा कि मुझे अपने हिंदू होने पर गर्व है और इसीलिये कभी भी धर्म परिवर्तन का ख्याल नहीं आया।

और पढ़ें: दानिश कनेरिया मामले पर जावेद मियांदाद का हमला, कहा- भेदभाव होता तो पाकिस्तान के लिये नहीं खेल पाते

चैनल से बात करते हुए कनेरिया से जब उन खिलाड़ियों का नाम बताने के लिए कहा गया जिन्होंने उनको साथ भेदभाव किया तो उन्होंने कहा कि वह इसका खुलासा अपने यू-ट्यूब चैनल पर करेंगे।

दानिश कनेरिया ने कहा- धर्मपरिवर्तन की जरूरत नहीं, हिंदू होने पर गर्व

दानिश कनेरिया ने कहा- धर्मपरिवर्तन की जरूरत नहीं, हिंदू होने पर गर्व

कनेरिया ने चैनल से बात करते हुए कहा,' मैंने अपने साथ हुए धार्मिक भेदभाव को कभी मुद्दा नहीं बनने दिया। मैंने हमेशा इन बातों को सिर्फ नजरअंदाज किया ताकि मैं अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर पाकिस्तान को जीत दिलाने में अपनी भूमिका निभा सकूं।'

अपने हिंदू होने पर गर्व जताते हुए कनेरिया ने कहा, ‘मुझे अपने पाकिस्तानी होने और हिन्दू होने पर गर्व है। मैं यह साफ करना चाहता हूं कि कोई भी पाकिस्तान क्रिकेट की छवि को नकारात्मक रूप से पेश करने की कोशिश न करे क्योंकि जब मेरे साथ यह सब हो रहा था तब कई ऐसे लोग थे जिन्होंने मेरा पक्ष लिया और दूसरे धर्म का होने के बावजूद मेरा समर्थन किया।'

युसूफ योहाना का धर्म-परिवर्तन उनका निजी फैसला

युसूफ योहाना का धर्म-परिवर्तन उनका निजी फैसला

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज युसूफ योहाना ( जो बाद में धर्म परिवर्तन करके मोहम्मद युसूफ हो गये) जो कि ईसाई थे उनके धर्म परिवर्तन करने पर इंकार कर दिया।

दानिश कनेरिया इसे उनका निजी फैसला बताते हुए कहा कि, ‘मोहम्मद यूसुफ ने जो किया यह उनका निजी फैसला था, मुझे कभी धर्म परिवर्तन की जरूरत महसूस नहीं हुई क्योंकि मुझे अपने हिंदू पर गर्व है। मेरी आस्था इसी में है जिसके चलते मुझे कभी भी धर्म-परिवर्तन की जरूरत नहीं समझ आयी।'

शोएब अख्तर ने किया था खुलासा

शोएब अख्तर ने किया था खुलासा

गौरतलब है कि शोएब अख्तर ने सबसे पहले दानिश कनेरिया के साथ भेदभाव की बात को उजागर किया था जिसे बाद में कनेरिया ने स्वीकार किया लेकिन नामों का खुलासा करने पर नरम रवैया अपनाया।

उन्होंने कहा, ‘शोएब भाई ने जो कहा, उन्होंने उसे सुना होगा या किसी ने उन्हें बताया होगा लेकिन मैंने टॉप लेवल पर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है और मुझे उस पर गर्व है।'

दानिश कनेरिया ने अपने करियर के दौरान 61 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक के समर्थन को सराहा।

इंजमाम ने हमेशा दिया साथ

इंजमाम ने हमेशा दिया साथ

कनेरिया ने कहा, ‘इंजमाम ने मुझे मैच विनर कहा था, जिसके बाद कई संस्थानों ने मेरे करियर को संवारने में मेरी मदद की। मैंने इंजमाम भाई की बात को सही साबित करने के लिए हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की। सच्चाई यह है कि मुझे पाकिस्तानी होने पर गर्व है।'

अपने यू-ट्यूब चैनल पर करूंगा नामों का खुलासा

अपने यू-ट्यूब चैनल पर करूंगा नामों का खुलासा

दानिश कनेरिया से जब उस घटना के बारे में बताने के लिए कहा गया जब खिलाड़ियों ने उनके साथ खाने से इन्कार कर दिया था, उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान मेरी जन्मभूमि है और कुछ खिलाड़ियों के व्यवहार के कारण किसी को इस मसले का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। मैं सभी से आग्रह करूंगा कि इसे गलत दिशा नहीं दें।'

उन्होंने कहा कि मुझे पाकिस्तानी होने पर गर्व है और मैं उन लोगों के नामों का खुलासा अपने यू-ट्यूब चैनल पर करूंगा।

Story first published: Saturday, December 28, 2019, 12:59 [IST]
Other articles published on Dec 28, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+