एहसान मनी के बाद जावेद मियांदाद ने लगाई भारत पर बैन लगाने की रट, कहा- पाकिस्तान ज्यादा सुरक्षित
नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने भारत को असुरक्षित बताते हुए आईसीसी से मैचों के आयोजन पर बैन लगाने का आग्रह किया है। जावेद मियांदाद ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में भारत में देशव्यापी चल रहे प्रदर्शन का हवाला देते हुए कहा कि भारतीय सरजमीं असुरक्षित है और आईसीसी को चाहिये कि वह दूसरे देश की टीमों को वहां का दौरा करने पर रोक लगाये।
और पढ़ें: कनेरिया मामले पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम जवाबदेह नहीं
जावेद मियांदाद ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख एहसान मनी के बयान का समर्थन करते हुए दूसरे देश की टीमों को भारत का दौरा करने से बचना चाहिये।

भारत असुरक्षित देश है, आईसीसी को लगाना चाहिये बैन
पाकिस्तान की वेबसाइट पाकपैशन डॉट कॉम ने जावेद मियांदाद के हवाले से लिखा, 'अंतर्राष्ट्रीय मैच के आयोजन के लिये पाकिस्तान नहीं बल्कि भारत एक असुरक्षित देश है। भारत में पर्यटक असुरक्षित हैं।'
जावेद मियांदाद ने कहा,' पूरी दुनिया देख रही है कि भारत में क्या हो रहा है। इंसान होने के नाते हमें इसके खिलाफ खड़ा होना चाहिए और इसका विरोध करना चाहिए। मैं पाकिस्तान की ओर से बात कर रहा हूं और मेरा मानना है कि भारत के साथ सभी तरह के खेल सम्बंध खत्म कर दिए जाने चाहिए। सभी देशों को भारत के खिलाफ कड़ा कदम उठाना चाहिए।'

एहसान मनी ने भी भारत को असुरक्षित बताया था, मिला था करारा जवाब
गौरतलब है कि जावेद मियांदाद से पहले पीसीबी प्रमुख एहसान मनी ने भी भारत में चल रहे सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को देखते हुए असुरक्षित देश बताया था। मनी ने कहा था कि भारत में सुरक्षा का खतरा है जबकि यह साबित किया जा चुका है कि पाकिस्तान सुरक्षित है।
वहीं एहसान मनी पर पलटवार करते हुए बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा था कि जो आदमी खुद पाकिस्तान से ज्यादा लंदन में रहता हो वो भारत के सुरक्षा हालात को लेकर कुछ बोलने के लायक नहीं है। अगर वह खुद पाकिस्तान में रह रहे होते तो शायद उन्हें पाकिस्तान के सुरक्षा हालात के बारे में सही जानकारी मिल जाती।

भारत को भी मिले पाकिस्तान जैसी सजा
जावेद मियांदाद ने भारतीय क्रिकेट पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को भारत के साथ सभी संबंधों को निलंबित करके और वही सजा देनी चाहिये जो पाकिस्तान को दी गई थी।
उल्लेखनीय है कि साल 2009 में लाहौर में श्रीलंकाई क्रिकेटरों पर आतंकी हमले के बाद से आईसीसी ने पाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी पर बैन लगा दिया था। हाल ही में पाकिस्तान ने करीब एक दशक बाद श्रीलंका के ही खिलाफ अपने घर पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
