Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नए साल पर 'वे माही' गाने पर जमकर नाचे धोनी और साक्षी, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। नए साल के जश्न में हर कोई डूबता हुआ दिखा। कई भारतीय क्रिकेटर्स अपने पार्टनर के साथ विदेशों में जाकर इस दिन को खास बनाने के लिए पहुंचे तो कईयों ने घर में रहते हुए परिवार के साथ जश्न मनाया। विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी कहीं भी हों, उनकी वहां से कोई वीडियो या तस्वीर वायरल हो ही जाती है जो देखते ही देखते खूब हो जाती है। धोनी ने नए साल का जश्न अपनी पत्नी साक्षी संग मनाया। दोनों के डांस की वीडियो वायरल हुई हैं, जिसमें वह जमकर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बाहों में बाहें डालते आए नजर

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों एक-दूसरे की बाहों में बाहें डालते हुए केसरी फिल्म का 'वे माही' गाने पर डांस कर रहे हैं। धोनी-साक्षी के साथ उनके कुछ फ्रेंड्स भी नजर आते हैं, जो नए साल का जश्न डांस करते हुए मना रहे हैं। धोनी फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं और वह अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिता रहे हैं।

टीम से बाहर हैं धोनी

धोनी ने आखिरी बार इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेला था। इसके बाद वो टीम के साथ नहीं जुड़े। अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि धोनी आईपीएल के बाद ही टीम में वापसी कर सकते हैं।

कोहली पहुंचे स्विट्जरलैंड

वहीं टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का के साथ नया साल मनाने के लिए स्विट्जरलैंड पहुंचे। कोहली और अनुष्का शर्मा फिलहाल बर्फीली वादियों में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं। कोहली ने इंस्टाग्राम पर बर्फीली वादियों में अनुष्का संग खड़े होते हुए अपने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर किया। कोहली और अनुष्का बाहों में बाहें डाल नजर आ रहे हैं। सर्दी के चलते दोनों ने जैकेट पहनी है जबकि अनुष्का कैप भी पहने दिख रही हैं।

Story first published: Wednesday, January 1, 2020, 16:56 [IST]
Other articles published on Jan 1, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+