IPL 2019: जब मिल बैठे दो पुराने यार, सचिन-गांगुली ने ताजा की पुरानी यादें, VIDEO वायरल
नई दिल्ली। अगर आपको क्रिकेट की पुरानी यादों को फिर से जीवंत करने की चाहत है तो आईपीएल से बेहतर कोई मंच नहीं है। अब भले ही टीम इंडिया में युवी, हरभजन, धोनी, रैना जैसे खिलाड़ी कभी एक साथ ना खेलें लेकिन आईपीएल में ये सभी खिलाड़ी खेल रहे हैं। इनमें से कई एक ही टीम में तो कई दूसरी टीमों में शामिल हैं। केवल खिलाड़ी ही नहीं बल्कि हर तरह की क्रिकेट से संन्यास ले चुके दिग्गजों का भी शानदार संयोजन है आईपीएल।
एक ऐसा ही अद्भुत मिलन तब देखने को मिला जब भारतीय क्रिकेट के दो बड़े स्तंभ सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली ने रविवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मैच से पहले गर्मजोशी भरी मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इन दो दिग्गजों के अलावा श्रीलंकाई लीजेंड महेला जयवर्धने भी वीडियो में शामिल हैं। फैंस को पुराने यारों का ऐसे मिलना काफी रास आ रहा है।
आपको बता दें कि गांगुली जहां दिल्ली की टीम से बतौर सलाहकार जुड़े हुए हैं तो वहीं सचिन मुंबई इंडियंस के मेंटर हैं। जबकि जयवर्धने इस टीम के हेड कोच हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा है- ब्रैकिंग द इंटरनेट।
Breaking the Internet in 3..2..1..#ThisIsNewDelhi #DelhiCapitals pic.twitter.com/3cj3jMTqP0
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 23, 2019
इन पुराने यारों के बीच की जुगलबंदी को याद करते हुए आपको बता दें कि सचिन-गांगुली की जोड़ी वन-डे क्रिकेट में सबसे मजबूत जोड़ियों में से एक थी। 176 पारियों में इस जोड़ी के नाम 8,227 रन हैं। इनमें 26 शतकीय साझेदारी हैं जो अब तक रिकॉर्ड है।
दोनों दिग्गजों के बीच मैदानी जुगलबंदी के अलावा निजी तौर पर भी काफी अच्छी दोस्ती है। अभी हाल में ही भारत-पाक के बीच विश्व कप मैच को लेकर दिए गए बयानों के कारण दोनों पूर्व खिलाड़ियों के बीच मन-मुटाव की खबरें आई थी जिसको खुद गांगुली ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर विराम लगाया था और कहा था- सचिन उनके दोस्त थे, हैं और हमेशा रहेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
