ओवरथ्रो मामले पर बेन स्टोक्स ने किया नया खुलासा, पकड़ा गया जेम्स एंडरसन का झूठ
नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप 2019 के फाइनल में जिस तरह से इंग्लैंड विजयी घोषित हुआ था, उसकी आलोचना दुनियाभर में हुई। पहले तो मैच टाई हुआ और फिर सुपरओवर में भी इंग्लैंड-न्यूजीलैंड ने बराबर रन बनाए लेकिन मैच में कम बाउंड्री लगाने के आधार पर न्यूजीलैंड खिताब जीतने से चूक गया। इस मुकाबले में विवाद तब खड़ा हुआ था जब इंग्लैंड को ओवरथ्रो के 6 रन मिले थे। गेंद बेन स्टोक्स के बल्ले से टकराकर बाउंड्री पर चली गई थी। विश्व कप के बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने एक शो में दावा किया था कि स्टोक्स अंपायर के पास गए थे और ओवरथ्रो के चार रन हटाने को कहा था, हालांकि स्टोक्स ने अब खुलासा किया उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा था।
स्टोक्सने बीबीसी के शो 'टफर्स एंड वान' पर कहा, 'मैंने सब कुछ देखा। मैं स्वयं से पूछा रहा था, क्या मैंने ऐसा कहा था? ईमानदारी से कहूं तो मैं अंपायरों के पास नहीं गया और अंपायरों से ऐसा कुछ नहीं बोला' स्टोक्स इंग्लैंड की पारी में 84 रन बनाकर नाबाद रहे और फिर सुपर ओवर में दोबारा बल्लेबाजी के लिए उतरे। इस ऑलराउंडर ने कहा कि जब गेंद बाउंड्री के लिए गई तो मैंने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और विकेटकीपर टॉम लैथम से माफी मांगी। स्टोक्स ने कहा, 'मैं सीधे टॉम लैथम के पास गया और कहा, 'दोस्त, माफ करना।' इसके बाद केन को देखा और कहा 'मुझे माफ करना।' स्टोक्स ने कहा कि उन्होंने वर्ल्डकप फाइनल में इंग्लैंड की पारी का 50वां ओवर कई बार देखा और टीम के पहले ही जीत दर्ज करने के बावजूद यह काफी तनावभरा था।
गौरतलब है कि ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर 14 जुलाई को खेले गए फाइनल का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) के अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर हुआ ओवरथ्रो रहा। दूसरा रन पूरा करने की कोशिश में स्टोक्स ने डाइव लगाई थी और डीप मिडविकेट से फेंकी गई गेंद उनके बल्ले से टकराकर थर्ड मैन बाउंड्री पर चार रन के लिए चली गई थी। मैच निर्धारित ओवर और इसके बाद सुपर ओवर में टाई रहा था और बाद में बाउंड्री काउंट के आधार पर इंग्लैंड को चैंपियन घोषित किया गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
