आईपीएल : रॉयल चैलेंजर्स मुश्किल में, 4 विकेट गिरे (लीड-2)
रॉयल चैलेंजर्स को पहला झटका सलामी बल्लेबाज श्रीवत्स गोस्वामी के रूप में लगा। गोस्वामी आठ रन बनाने के बाद चार्ल्स लैंगवेल्ड्ट की गेंद पर ईशांत शर्मा के हाथों कैच आउट हुए। उस समय रॉयल चैलेंजर्स का कुल योग 15 रन था।
इसके बाद 17 रन के कुल योग पर मनीष पांडेय भी चलते बने। उन्हें एंजेलो मैथ्यूज ने बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल सके।
रॉयल चैलेंजर्स की टीम पांडेय के आउट होने से लगे झटके से अभी उबर भी नहीं पाई थी कि विराट कोहली के रूप में उसे एक और बड़ा झटका लगा। कोहली दो रन बनाकर मुरली कार्तिक की गेंद पर मैथ्यूज के हाथों लपके गए। उस समय टीम का कुल योग 20 रन था।
इसके बाद इयोन मोर्गन और जैक्स कैलिस ने कुल योग को 35 रनों तक पहुंचाया लेकिन इस योग पर मोर्गन कार्तिक की एक गेंद को रिवर्स स्वीप करने के चक्कर में बोल्ड हो गए। उन्होंने 10 रन बनाए।
आठ ओवरों की समाप्ति तक रॉयल चैलेंजर्स टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिए थे। कैलिस 17 गेंदों पर दो चौकों की सहायता से 16 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि राहुल द्रविड़ छह रनों पर नाबाद हैं।
आईपीएल के तीसरे संस्करण में नाइट राइर्ड्स का यह दूसरा मैच है जबकि अनिल कुंबले की कप्तानी वाली मौजूदा उपविजेता रॉयल चैलेंडर्स टीम अपने सफर की शुरुआत कर रही है।
नाइट राइर्ड्स ने शुक्रवार को मुंबई में खेले गए अपने पहले मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन डेक्कन चार्जर्स को अंतिम ओवर में पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications