Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

न्यूजीलैंड T-20 लीग ने खोजा दूसरा 'युवराज', 1 ओवर में जड़े 6 छक्के, VIDEO

नई दिल्ली: जब भी क्रिकेट में कोई बल्लेबाज लगातार तीन छक्के जड़ देता है तभी युवराज सिंह की याद आ जाती है। और अगर वह बल्लेबाज बाएं हाथ का हो तो क्या कहना। युवराज के विश्व कप टी-20 2007 में लगाए गए एक ओवर में 6 छक्के किवदंती बन चुके हैं। वे क्रिकेट का ऐसा यादगार मामला बन चुके हैं जो लंबे समय तक याद रहने वाला है। यही कारण है जब एक बाएं हाथ के बल्लेबाज ने एक ओवर में छह छक्के मारे तो तुरंत बाद युवराज सिंह की याद आ गई।

लियो कार्टर ने दोहराया युवराज का कारनामा

लियो कार्टर ने दोहराया युवराज का कारनामा

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज लियो कार्टर ने रविवार को न्यूजीलैंड के सुपर स्मैश टी 20 लीग में भारत के पूर्व दिग्गज युवराज सिंह का पूरी तरह से अनुसरण किया। कार्टर की टीम कैंटरबरी किंग्स और नॉर्दर्न नाइट्स के बीच मैच के 16 वें ओवर में, बल्लेबाज ने स्पिनर एंटोन डेविच की बखिया उधेड़ दी। इस ओवर की हर डिलीवरी लेग साइड पर रस्सियों के ऊपर से उड़ते हुए 6 रन बटोर रही थी।

कोहली के बाद सचिन और गंभीर ने ICC के 4 दिनी टेस्ट कराने पर दिया बयान

नार्थन नाइट्स ने किंग्स को पीछा करने के लिए 220 का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया। जब लियो कार्टर 11 वें ओवर में बल्लेबाजी करने के लिए आए तो स्कोर 104/3 था। 15वें ओवर के अंत तक, कार्टर ने संभलने वाली शुरुआत की और 12 गेंदों पर 11 ही रन बनाए थे। उस समय उन्होंने अपने साथी कोल मैककोनी को ज्यादातर हिट करने दिया।

6 गेंदों पर 6 छक्के ऐसे लगे-

मैककॉन्की ने 19 गेंदों में 43 रन बनाए और कैंटरबरी किंग्स के स्कोर को 156 तक पहुंचा दिया। तब से, मैच कार्टर के नाम हो गया। उन्होंने अगले ओवर की पहली गेंद को लेग स्टंप के पीछे उड़ा दिया। अगली डिलीवरी - एक फुल टॉस थी जो मिड विकेट पर छक्के के लिए गई।

बाएं हाथ के स्पिनर ने ऑफ-स्टंप पर तीसरी गेंद को फुलटॉस फेंका, लेकिन नतीजा वही रहा, जिसमें कार्टर ने मिड विकेट की बाउंड्री पर 6 रनों के लिए भेज दिया।

अगली डिलीवरी के लिए डेविच ने ओवर द विकेट गेंदबाजी की लेकिन कार्टर को फर्क नहीं पड़ा, इस बार स्क्वायर लेग पर छक्का लगा।

डेविच पर दबाव दिखाई दे रहा था क्योंकि उन्होंने फिर एक फुल टॉस की जिसको बल्लेबाज नेलॉन्ग ऑन पर फील्डर के ऊपर से उड़ाते हुए भेज दिया।

डेविच ने अंतिम डिलीवरी को लेग पर फेंका और इस बार कार्टर ने एक बेहतरीन ओवर पूरा करते हुए स्क्वायर लेग बाउंड्री पर एक अच्छा फ्लिक मारकर छ्क्का बटोर लिया

युवराज के बाद केवल दो बल्लेबाजों ने किया टी-20 में ऐसा

युवराज के बाद केवल दो बल्लेबाजों ने किया टी-20 में ऐसा

किंग्स को इस ओवर से पहले 30 गेंदों में से 64 की जरूरत थी, जिसके बाद 24 गेंदों पर केवल 28 रन बनाने थे।

कार्टर ने इस मुकाबले में 29 गेंदों पर 70 रन बनाकर आउट हो गए और 19 वें ओवर में विजयी बाउंड्री भी लगाई।

कार्टर और युवराज सिंह के अलावा, टी 20 में छह छक्के लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी रॉस व्हाइटली हैं जिन्होंने अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में विटैलिटी ब्लास्ट और हजरतुल्ला ज़ज़ई के बीच मैच में यह कारनामा किया था।

हर्शल गिब्स ने एक वनडे में दक्षिण अफ्रीका के लिए एक ओवर में छह छक्के मारे हैं जबकि सर गैरी सोबर्स और रवि शास्त्री ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उपलब्धि हासिल की हुई है।

Story first published: Sunday, January 5, 2020, 15:45 [IST]
Other articles published on Jan 5, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+