Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दूसरी बार पापा बने आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर आर अश्विन

चेन्नई। भारत के स्टार ऑफ स्पिनर आर अश्विन के लिए शायद साल 2016 सबसे यादगार सालों में से एक होगा क्योंकि जहां वो आईसीसी की ओर से क्रिकेटर ऑफ द ईयर और टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए हैं वहीं वो दूसरी बार पापा बनेे हैं।

प्रीति नारायण ने 21 दिसंबर को बेटी को जन्म दिया

जी हां, फिरकी गेंदबाज की लविंग पत्नी प्रीति नारायण ने 21 दिसंबर को दूसरी बेटी को जन्म दिया है। दोनों को पहले से ही एक बेटी 'अकीरा' है, जिसका जन्म जुलाई 2015 में हुआ था।

क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनने की खुशी को कम नहीं करना चाहती थी

प्रीति ने खुद ये खुशखबरी ट्विटर पर दी है। प्रीति ने साथ में ये भी लिखा है कि उन्होंने ये बात इतने दिन बाद क्यों बताई। प्रीति ने ट्विटर पर लिखा कि मैं अश्विन की क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनने की खुशी को कम नहीं करना चाहती थी, इसलिए 5 दिन तक इस बात को सबसे छुपाकर रखा।

अश्विन और प्रीति का प्रेम-विवाह

आपको बता दें कि अश्विन और प्रीति का प्रेम-विवाह हुआ था। दोनों पहले दोस्त बने,इनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हुई और उसके बाद दोनों ने जीवन भर साथ निभाने का वादा करते हुुए शादी की और आज दोनों अपने बच्चों के साथ जीवन की गाड़ी में साथ-साथ चल रहे हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+