Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

संजय मांजरेकर फिर आए फैंस के निशाने पर, नंबर 4 और 5 को लेकर बोले थे कुछ ऐसा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और माैजूदा समय समय में कमेंटेटर के रूप में भूमिका निभा रहे संजय मांजरेकर एक बार फिर फैंस के निशाने पर आ गए हैं। मांजरेकर के लिए आईसीसी विश्व कप टूर्नामेंट से लेकर अबतक कुछ भी सही नहीं चल रहा। सोशल मीडिया पर वो अगर अपनी कोई राय रखते हैं तो फैंस उन्हें ही उल्टी सुनाना शुरू कर देते हैं। यहां तक कि उन्हें संजू-मंजू नाम से भी पुकारा जाने लगा है। मांजरेकर ने भारतीय टीम में चल रही नंबर 4 की माथापच्ची को लेकर ट्विटर के जरिए अपनी कुछ बात रखी जिसपर वो एक बार फिर ट्रोल हो गए।

किया था ये ट्वीट

किया था ये ट्वीट

दरअसल, मांजरेकर ने टीम इंडिया की लंबे समय से चली आ रही मिडिल ऑर्डर की समस्या को दूर करने का उपाय दिया है। संजय मांजरेकर ने ट्वीट करते हुए कहा, 'भारत को नंबर 4 और 5 पर विराट कोहली जैसे बल्लेबाज की जरूरत है। एक ऐसा बल्लेबाज जो 80/90 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए पारी को संभाल सके और बिना रिस्क लिए गैप में खेलकर दो और तीन रन तेजी से भागे।'

विंडीज दौरे पर नहीं जाएंगे धोनी, 2 महीने की 'छुट्टी' में करेंगे ये काम

बनी हुई है यह समस्या

भारतीय टीम में लंबे समय तक नंबर 4 के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। विश्व कप दाैरान भी इसे ही हार का कारण माना गया। केएल राहुल, मनीष पांडे, रिषभ पंत, दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ी को इस नंबर पर आजमाया गया लेकिन वो भी अपनी जगह पक्की नहीं कर सके। विश्व कप में न्यूजीलैंड के हाथों हारकर बाहर हो जाने के कारण टीम के प्रदर्शन और चयन पर गंभीर सवाल उठे हैं। ऐसे में संजय मांजरेकर ने इस सिलसिले में ट्वीट कर टीम को सुझाव देने का काम किया लेकिन वो ट्रोल हो गए।

फैंस ने लगाई क्लास

मांजरेकर के इस ट्वीट पर फैंस ने प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दीं। किसी ने कहा कि भारत को आपकी कमेंट्री की किसी भी हालात में जरूरत नहीं है तो किसी ने उन्हें ढक्कन कहरकर खरी-खोटी सुनाई।

Story first published: Saturday, July 20, 2019, 17:21 [IST]
Other articles published on Jul 20, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+