Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धोनी नहीं चाहते IPL 2020 के बाद चेन्नई सुपर किंग्स करें उनको रिटेन, जानिए क्यों

चेन्नई: महेंद्र सिंह धोनी ने कथित तौर पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से गुजारिश की है कि वह आईपीएल 2020 सत्र के बाद उनको रिटने ना करे। बता दें कि 2020 के बाद आईपीएल में सभी टीमें नए तरह से टीम गठन करेंगी। एमएस धोनीने सीएसके के लिए तीन आईपीएल खिताबों की अगुवाई की है और वे आगामी आईपीएल 2020 सीजन में भी टीम का नेतृत्व करेंगे। रांची के क्रिकेटर ने सीएसके का सफल नेतृत्व जब दो साल के प्रतिबंध से यह टीम वापस आई और फिर इसने आईपीएल 2018 का खिताब जीता था।

2019 सीजन में यह फ्रेंचाइजी फाइनल में गई थी जहां पर रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने उसको 1 रन से हरा दिया था। कुल मिलाकर सीएसके आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है और धोनी की उपस्थिति इसका एक कारण है।

धोनी रिटेन क्यों नहीं होना चाहते ?

धोनी रिटेन क्यों नहीं होना चाहते ?

विकेटकीपर-बल्लेबाज ने सीएसके टीम प्रबंधन से 2021 सीज़न के लिए उन्हें रिटेन नहीं करने के लिए कहा है और उनका नाम नीलामी की मेज पर जाने के लिए बोल दिया है।

धोनी के इस फैसले के पीछे वजह समझें तो यह है कि वह चाहते हैं कि फ्रेंचाइजी उनको रिटेन ना करके अपने पर्स में अच्छी खासी रकम बचाकर रखे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, CSK के एक सूत्र के हवाले से कहा गया, "2021 से पहले एक बड़ी नीलामी होगी और IPL से पहले ही धोनी हमें बता चुके हैं कि वह टूर्नामेंट खेलेंगे। इसलिए टी 20 से उनके रिटायरमेंट का कोई सवाल ही नहीं है। वह 2021 सीजन से पहले होने वाली बड़ी नीलामी के लिए नीलामी पूल में वापस जाना चाहते हैं। इससे सीएसके को धोनी को लेने के लिए राइट-टू-मैच कार्ड का उपयोग करने का विकल्प मिलेगा, शायद कम मूल्य के लिए। कप्तान होने के नाते, धोनी सीएसके के लिए धन का त्याग करने के लिए तैयार हैं क्योंकि हम जानते हैं कि धोनी हमारे लिए क्या मायने रखते हैं। हम उन्हें नीलामी पूल में वापस नहीं जाने दे सकते। "

संन्यास के बाद क्या होगा धोनी का CSK में रोल-

संन्यास के बाद क्या होगा धोनी का CSK में रोल-

घरेलू टी 20 लीग से धोनी के संन्यास की योजना और उसके बाद उनकी भूमिका के बारे में बात करते हुए सूत्र ने कहा, "यह 2021 के आईपीएल के बाद होगा कि संन्यास का सवाल आएगा, अगर ऐसा होता भी है और भले ही वह रिटायर हो जाएं, धोनी हमेशा सीएसके के मेंटर होंगे। "

गंभीर के नाम हुआ जेटली स्टेडियम में स्टैंड, देरी के चलते रजत शर्मा पर उठाया सवाल

धोनी पर फैसला आईपीएल 2020 के बाद: शास्त्री

धोनी पर फैसला आईपीएल 2020 के बाद: शास्त्री

इससे पहले मंगलवार (26 नवंबर) को भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि धोनी के भविष्य पर आईपीएल 2020 के बाद फैसला होगा। इस लीग में अनुभवी धोनी की फॉर्म के आधार पर फैसला लिया जाएगा। आईसीसी विश्व कप 2019 से भारत के बाहर होने के बाद से धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक निलंबन जैसी स्थिति में हैं। शास्त्री ने कहा कि आईसीसी टी 20 विश्व कप के लिए भारत के अंतिम टीम गठन को आईपीएल के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा और उनके पास वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने का मौका है। "यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि वह कब खेलना शुरू करते हैं और वह आईपीएल के दौरान कैसे खेल रहा है। आईपीएल एक बड़ा टूर्नामेंट साबित हो सकता है क्योंकि वह आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है जिसके बाद आपकी अंतिम 15 तय हो जाते हैं।" शास्त्री ने यह बात आईएनएस को कही थी।

Story first published: Wednesday, November 27, 2019, 13:01 [IST]
Other articles published on Nov 27, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+