IND vs SA: जब सुरक्षा घेरा तोड़ मैदान पर घुसा फैन, छुए रोहित शर्मा के पैर, नाराज हुए सुनील गावस्कर
नई दिल्ली। भारत ने यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन यानी शनिवार को साउथ अफ्रीका की खराब स्थिति को फिलैंडर और केशव महाराज की बल्लेबाजी का सहारा मिल गया है। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 101 ओवर की समाप्ति के बाद केशव महाराज (72) और वरनैन फिलैंडर (42) की मदद से नौंवे विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी कर ली है और भारत के जल्द पारी समेटने के सपने पर ब्रेक लगा दिया है। अपनी पहली पारी पांच विकेट के नुकसान पर 601 रनों पर घोषित करने वाली भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका के तीन विकेट 36 रनों पर ही चटका दिए थे। आज फिलहाल उसके 8 विकेट गिर चुके हैं। वहीं भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी इस मैच के तीसरे दिन एक बड़ी सुरक्षा चूक देखने को मिली जिसके चलते पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर काफी आग-बबूला हो गये।
दरअसल तीसरे दिन के खेल के दौरान एक दर्शक महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए मैदान में घुस गया। यह दर्शक सुरक्षा में सेंध लगाने के बाद सीधे मैदान पर खड़े रोहित शर्मा के पास पहुंचा, जो उस समय स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे और उनके पैर छू लिए।
और पढ़ें: 'द सन' के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर बेन स्टोक्स को बनाया जा रहा निशाना: एशले गिल्स
यह घटना उस समय की है, जब रविंद्र जडेजा ने सेनुरान मुथुसामी को आउट कर वापस पवेलियन भेजा और दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर वेरनान फिलेंडर ने मैदान का रुख किया था।

सुनील गावस्कर ने जताई नाराजगी
हालांकि इस बीच भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर जो कि उस वक्त कॉमेंट्री बॉक्स में थे इससे काफी नाराज हुए। गावस्कर ने कहा,'मुझे लगता है कि मैदान में उतरना आसान काम नहीं है। चारों तरफ बैरिगेटस लगे है। अगर इसके बावजूद दर्शक यह कर सकते हैं तो वे (सुरक्षाकर्मी) क्या कर रहे हैं?'
सुनील गावस्कर ने कहा कि यह सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक है और खिलाड़ियों को कुछ भी हो सकता है।

विशाखापट्टनम में भी घुसा था फैन
गौरतलब है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी इस सीरीज के दौरान यह इस तरह की तीसरी घटना है। विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दरान एक फैन मैदान में घुस गया था और कप्तान विराट कोहली से हाथ मिलाया था। यही नहीं, उसने मैदान में मौजूद खिलाड़ियों के साथ सेल्फी लेने की भी कोशिश की थी।

मोहाली में 2 बार रुका था मैच
इससे पहले, इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले के दौरान मोहाली में फैन्स के मैदान में घुसने की घटनाओं के कारण दो बार खेल रोकना पड़ा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
