भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
नई दिल्ली। भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज इरफान पठान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने क्रिकेट के किसी भी फाॅर्मेट में ना खेलने का फैसला लिया। इरफान पठान को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 2003 में भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया था और 19 साल की उम्र में उन्होंने पदार्पण किया था। उनकी गेंदबाजी ऐसी थी कि पाकिस्तान के वसीम अकरम से उनकी तुलना की जाने लगी। इरफान पठान की स्विंग ने उन्हें दुनिया में सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक बना दिया।

ले चुके हैं पाकिस्तान के खिलाफ हैट्रिक
उनके करियर के सबसे बेहतरीन पलों में से एक 2006 की शुरुआत में आया जब उन्होंने कराची टेस्ट में सनसनीखेज हैट्रिक लेने के लिए पाकिस्तान के सलमान बट, यूनिस खान और मोहम्मद यूसुफ को आउट किया। इरफान किसी टेस्ट मैच के पहले ओवर में ही हैट्रिक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं। ठीक एक साल बाद, वह फाइनल में मैन ऑफ द मैच थे जब भारत ने दक्षिण अफ्रीका में ऐतिहासिक टी 20 विश्व कप ट्रॉफी उठाने के लिए पाकिस्तान को हराया था। उन्होंने बल्ले से भी प्रभावित किया और महान कपिल देव के साथ तुलना करना शुरू कर दिया। लेकिन इरफान पठान ने जल्द ही संघर्ष करना शुरू कर दिया और टीम में अपनी जगह खो दी। उन्होंने आखिरी बार 2 अक्तूबर 2012 साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप के दौरान भारत के लिए आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

करीब 8 साल बाद लिया संन्यास
पठान को उम्मीद थी कि वो वापसी कर पाएंगे। इसके लिए उन्होंने आईपीएल के अलावा घरेलू क्रिकेट भी खेला, लेकिन नए गेंदबाजों के आ जाने के बाद वापसी की कोई उम्मीद नहीं बची। 35 वर्षीय इरफान ने अपना आखिरी आईपीएल 2017 में खेला था और उसके बाद तीन नीलामी में असफल रहे। वापसी की उम्मीद धूमिल होने के बाद उन्होंने करीब 8 साल बाद संन्यास का ऐलान किया। हालांकि इरफान ने कमेंट्री के साथ नई पारी शुरू कर दी है। वह कई मैचों में कमेंट्री व विशेषज्ञ के रूप में नजर आ चुके हैं।

ऐसा रहा क्रिकेट करियर
इरफान ने भारत के लिए 29 टेस्ट खेले जिसमें उन्होंने 100 विकेट दर्ज किए हैं। वहीं 120 वनडे मैचों में 173 व 24 टी20 मैचों में 28 विकेट दर्ज हैं। इरफान ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी 122 मैच खेले जिसमें उनके नाम 384 विकेट दर्ज हैं। वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में खेले 193 मैचों में 272 विकेट निकाले हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
