विजडन ने चुनी IPL के दशक की सर्वश्रेष्ठ टीम, धोनी को नहीं बनाया कप्तान
नई दिल्ली। विजडन क्रिकेटर्स अलमानैक, दशक की अपनी टेस्ट और एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (एकदिवसीय) टीम की घोषणा करने के बाद, अब अपनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम घोषित की है। विजडन ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 बार चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी को टीम का कप्तान नहीं बनाया है। टीम की कमान रोहित शर्मा को साैंपी गई है। विजडन ने यह टीम दशक में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चुनी है।

रोहित के साथ गेल को चुना ओपनर
रोहित मुंबई इंडियंस को 4 बार खिताब जीता चुके हैं। उन्होंने 2013, 2015, 2019 और2019 का सीजन बताैर कप्तान मुंबई को जितवाया था। यही कारण है कि विजडन ने धोनी की जगह रोहित को कप्तान चुना। वहीं रोहित के साथ ओपनिंग करने के लिए क्रिस गेल को चुना गया है। विंडीज के गेल ने आईपीएल में खूब नाम कमाया है। गेल 40 साल के हो गए हैं लेकिन वो अभी भी आईपीएल खेलते हैं।

धोनी को बताैर विकेटकीपर चुना
वहीं मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी सुरेश रैना, विराट कोहली और एबी डिविलियर्स को दी गई है। वहीं विकेटकीपिंग के लिए धोनी को चुना गया है। आलराउंडर के रूप में रविंद्र जडेजा जबकि स्पिन गेंदबाज के रूर में सुनील नारायण को चुना गया। खास बात यह है कि विजडन ने 12वें खिलाड़ी के ताैर पर विंडीज के ड्वेन ब्रावो को भी चुना है।

विजडन की IPL इलेवन:
रोहित शर्मा (कप्तान), क्रिस गेल, सुरेश रैना, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सुनील नारायण, लसिथ मलिंगा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह। 12वां खिलाड़ी: ड्वेन ब्रावो।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
