Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऑस्‍ट्रेलिया को हलके में न ले भारत: पोंटिंग

हैदराबाद,1 अक्‍टूबर: आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्‍ट्रेलिया को हलके में न ले। भले ही हमारे कई वरिष्‍ठ खिलाडि़यों ने सन्‍यास ले लिया है, लेकिन युवा खिलाड़ी भी किसी से कम नहीं हैं। यदि भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया को हलके में लिया तो वो उसकी बहुत बड़ी चूक होगी।

पोंटिंग ने कहा कि भले ही उनकी टीम को अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों का उतना अधिक अनुभव न हो लेकिन कठिन घरेलू प्रतियोगिताओं ने उसके कौशल को निखारने में काफी मदद की है। उन्‍होंने कहा कि ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाडि़यों को भारतीय परिस्थितियों का अनुभव नहीं है लेकिन उतने अनुभवहीन भी नहीं हैं। हमारे कई खिलाडि़यों ने विभिन्‍न देशों में फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट भी खूब खेला है। इसलिए भारत को हराने में हम सक्षम हैं।

मौजूदा आस्ट्रेलियाई टीम के केवल चार सदस्यों पोंटिंग, माइकल क्लार्क, मैथ्यू हेडेन और साइमन काटिच को भारत में टेस्ट खेलने का अनुभव है। शेन वार्न, ग्लेन मैकग्रा और एडम गिलक्रिस्ट जैसे खिलाड़ियों की अनुपस्थिति के बावजूद पॉन्टिंग का दावा है कि उनकी टीम मजबूत है। उपरोक्त चारों खिलाड़ियों की मौजूदगी में आस्ट्रेलिया ने भारत को चार साल पहले टेस्ट सीरीज में हराया था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+