Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हार्दिक पांड्या ने रिश्ते पर लगाई मुहर, नए साल पर थामा इस खूबसूरत माॅडल का हाथ

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के आलराउंडर हार्दिक पांड्या ने उन अफवाहों पर विराम लगा दिया जिसमें कहा जा रहा था कि वो माॅडल नताशा स्टेनकोविच के साथ अफेयर में है। पांड्या ने नए साल की शुरूआत नताशा स्टेनकोविच का हाथ थामते हुए की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस एक्ट्रेस के साथ यह तस्वीर शेयर की। इससे साफ भी हो गया कि ये दोनों जल्द एक-दूसरे के होने जा रहे है।

तस्वीर शेयर कर लिखा कुछ ऐसा

तस्वीर शेयर कर लिखा कुछ ऐसा

पांड्या ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ''मेरे फायरवर्क के साथ नए साल की शुरुआत।'' इसके साथ ही हार्दिक ने दिल का इमोजी भी बनाया है। क्रिकेटर, बॉलीवुड स्टार्स और फैन्स हार्दिक पांड्या की इस तस्वीर पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस तस्वीर के बाद हार्दिक और नताशा के रिश्ते को ऑफिशियल माना जा रहा है। युजवेंद्र चहल, अर्जुन कपूर, पंखुड़ी शर्मा, सिद्धेश लाड, पूर्णा पटेल, सोफी चौधरी, क्रिस्टल डिसूजा ने हार्दिक की इस पोस्ट पर दिल की इमोजी बनाकर कमेंट भी किया है।

काैन है ये माॅडल

काैन है ये माॅडल

मूल रूप से सर्बिया की रहने वाली नताशा ने 3 साल की उम्र से ही डांस सीखना शुरू कर दिया था। 2010 में स्पोर्ट्स सर्बिया का खिताब जीतने के बाद नताशा ने स्पोर्ट्स के क्षेत्र में ही करियर बनाने का फैसला किया। नच बलिए 9वें भाग ले रहीं नताशा एली गोनी की भी गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। पिछले दिनों उनका नाम प्रियांक शर्मा के साथ भी जुड़ा था।

पांड्या हैं गंभीर

पांड्या हैं गंभीर

कहा जा रहा है कि हार्दिक अपनी नई गर्लफ्रेंड को लेकर गंभीर हैं। वह अपने परिवार वालों से नताशा को मिलवा चुके हैं। पिछले दिनों मुंबई के बांद्रा में वह नताशा को लेकर पहुंचे थे। इस पार्टी का आयोजन उनके दोस्तों ने किया था। इस पार्टी में हार्दिक के भाई क्रुणाल और उनकी भाभी पंखुड़ी शर्मा भी मौजूद थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो हार्दिक ने पार्टी में अपनी गर्लफ्रेंड कहकर नताशा को सभी से मिलवाया।

Story first published: Wednesday, January 1, 2020, 13:25 [IST]
Other articles published on Jan 1, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+