तीसरे वनडे के लिए धोनी के शहर में पहुंची भारतीय टीम, BCCI ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले के लिए महेंद्र सिंह धोनी के शहर रांची में बुधवार पहुंच चुकी है। मुकाबला यहां के JSCA अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में शुक्रवार को होना है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के रांची पहुंचने का विडियो अपने ऑफिशल फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है। बोर्ड ने विडियो शेयर करते हुए लिखा- रांची, वह यहां हैं। यानि की धोनी। वीडियो में धोनी ऐक्सिलेटर से उतरते दिख रहे हैं। वहीं लोग उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाने में लगे हैं।
भारतीय टीम नागपुर में हुए आखिरी मैच में कंगारू टीम को पटखनी देने के बाद बुलंद हाैसले के साथ मैदान पर उतरेगी। नजरें सीरीज पर अजय बढ़त बनाने पर होंगी। वहीं आस्ट्रेलिया टीम भी हर हाल में यह मैच जीतना चाहेगी ताकि सीरीज में बने रहें। ऐसे में रांची के फैंस को दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। मैच की सभी टिकटें भी बिच चुकी हैं। अब वह इंतजार है धोनी को अपने घर पर फिर से जलवा दिखाने का।
आखिरी मुकाबला हारे थे यहां
बता दें कि भारत ने यहां अपना आखिरी मुकाबला 26 अक्तूबर 2016 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड ने इस मैच में 260 रन बनाए थे। जवाब में भारत 241 रनों पर आलआउट हो गया था। इस मैच की कप्तानी उस समय धोनी के हाथों में थी जो 11 रन बना सके थे। लेकिन इस बार धोनी अपने घरेलू मैदान पर कप्तानी तो नहीं संभालेंगे लेकिन वह बल्ले से कमाल दिखाकर अपने फैंस को खुश कर सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
