दीपक चाहर को चोट ने किया परेशान, क्या खेल पाएंगे IPL, जानें क्या है उनका जवाब
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर फिलहाल चोट का सामना कर रहे हैं। दाएं हाथ के इस गेंदबाज को तनाव फ्रैक्चर का सामना करना पड़ा है और इसलिए उन्हें आगामी कुछ समय के लिए मैदान से बाहर ही बैठना पड़ेगा। दीपक का मानना है कि उन्हें यह फ्रैक्चर लगातार मैच खेलने से हुआ है। दीपक को अप्रैल तक रेस्ट करने के लिए कहा गया है। यानी कि वह न्यूजीलैंड दाैरे पर भी रवाना नहीं होंगे।
चाहर ने टेलीग्राफ अखबार को बताया, "मेरी पीठ में तनाव फ्रैक्चर मुख्य रूप से अधिक मैच खेलने के कारण है। आगे से वो अपने खेलने के शेड्यूल को लेकर थोड़ा सतर्क रहेंगे।" चाहर को कटक में वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम एकदिवसीय मैच से पहले पीठ के निचले हिस्से में चोट लगी थी। 27 वर्षीय दीपक अब इस साल के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वापसी करने का लक्ष्य बना रहे हैं जो मार्च के अंत में शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा, "मेरा उद्देश्य स्पष्ट रूप से बेहतर प्रदर्शन करना है, लेकिन मैं अपनी खोई हुई गति को वापस पाने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण और अभ्यास भी करूंगा। चूंकि मैं लगातार खेल रहा था, इसलिए मैंने दो-तीन किलोमीटर की रफ्तार खो दी थी। अगर आप अच्छी तरह रेस्ट करते हैं तो अपने समय का अच्छी तरह उपयोग कर सकते हैं, और फिर आईपीएल बहुत अच्छा प्लैटफॉर्म है अपनी रिदम वापस हासिल करने के लिए। दो महीने में आपको आईपीएल में 14 मैच खेलने होते हैं, जो ज्यादा नहीं है।"
उन्होंने कहा, 'दिक्कद बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के साथ शुरू हुई, जहां हमने सात दिन के अंदर तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। इसके बाद मैंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलना शुरू किया, जहां मैचों के बीच में काफी कम ब्रेक था। तो अगर मुझे 12 दिन के अंदर 8-9 मैच खेलने पड़ते हैं तो ये काफी मुश्किल हो जाता है। ये परिस्थिति आपके लिए काफी खतरनाक होती है क्योंकि आप लगातार खेल रहे हो।' उन्होंने इसके अलावा कहा कि रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी के शेड्यूल कई बार ऐसे होते हैं कि आपको बैक टू बैक मैच खेलने होते हैं। मैंने विजय हजारे ट्रॉफी में इस सीजन में पांच दिन के अंदर चार मैच खेले थे और ऐसी परिस्थिति में आपको इंजरी हो जाती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
