SRH vs CSK Match Preview: हैदराबाद से बदला लेना चाहेंगे चेन्नई के 'शेर'
नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-12 का 41वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चिदंबरम स्टेडियम में होने वाला है। दोनों टीमें जबरदस्त फाॅर्म में हैं। चेन्नई 10 मैचों में 14 अंक हासिल कर चुकी है। वह चाहेगी कि अपने घर में जीत दर्ज कर प्लेआफ का टिकट हासिल कर लिया जाए। वहीं हैदराबाद इतने ही मैचों में 10 अंकों के साथ अभी चाैथे स्थान पर है।
बदला लेना चाहेंगे चेन्नई के 'शेर'
इस सीजन में इन चेन्नई-दैदराबाद का एक बार आमना-सामना हुआ है। सीजन के 33वें मुकाबले में हैदराबाद ने अपने घर चेन्नई को 6 विकेट से हराया था। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 132 रन बनाए थे जिसे हैदराबाद ने 16.5 ओवर में ही हासिल कर लिया था। लेकिन अब चेन्नई के शेर अपने घर हैदराबाद को हराकर हिसाब बराबर करना चाहेंगे। धोनी सेना को राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार व खलील अहमद से पार पाना होगा।
दोनों टीमों का स्क्वॉड इस प्रकार है-
सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो (डब्ल्यू), केन विलियमसन (सी), विजय शंकर, दीपक हुड्डा, यूसुफ पठान, राशिद खान, शाहबाज नदीम, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, के खलील अहमद, मनीष पांडे, रिकी भुई, श्रीवत्स गोस्वामी, रिद्धिमान साहा, मार्टिन गुप्टिल, शाकिब अल हसन, मोहम्मद नबी, अभिषेक शर्मा, सिद्दार्थ कौल, बासिल थम्पी, बिली स्टानलेक, टी नटराजन
चेन्नई सुपर किंग्स: शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, केदार जाधव, एमएस धोनी (डब्ल्यू / सी), रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, इमरान ताहिर, मुरली विजय, सैमी विजय बिलिंग्स, ध्रुव शौरी, एन जगदीसन, रुतुराज गायकवाड़, स्कॉट कुगलेइजन, चैतन्य बिश्नोई, हरभजन सिंह, कर्ण शर्मा, मिशेल सेंटनर, मोहित शर्मा, केएम आसिफ, मोनू कुमार।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
