क्रिकेट और फिल्म.. बॉलीवुड स्टार अजय देवगन के साथ नजर आए धोनी
नई दिल्ली: क्रिकेट और फिल्म यानी बॉलीवुड भारत की दुनिया भर में पहचान के दो बहुत बड़े जरिए हैं। क्रिकेट में भारत जहां दुनिया में टॉप पर हैं तो वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्में सालाना तौर पर बनाती है। यह भी स्वाभाविक ही है कि दोनों क्षेत्र समय के साथ आपस में एक दूसरे के काफी करीब आए हैं।
इसमें बाजार के साथ-साथ फिल्मी सितारों और क्रिकेटर्स के बीच प्रेम कहानियां का योगदान सबसे बड़ा है तो आईपीएल में बॉलीवुड की साफ मौजूदगी को भी नकारा नहीं जा सकता जहां शाहरूख खान, प्रीति जिंटा, जूही चावला जैसी हस्तियों ने फ्रेंचाइजियों में मालिकाना हक तक खरीद रखे हैं।
|
अजय देवगन संग धोनी
हाल में बॉलीवुड-क्रिकेट के अनोखे मेल को प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने तब दर्शाया जब उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक फोटो ली और उसको सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया- क्रिकेट और फिल्म..हमारे देश के जुड़े हुए धर्म।
महेंद्र सिंह धोनी जहां इस समय भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं तो वहीं अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म 'तानाजी द अनसंग' वारियर के प्रचार में व्यस्त हैं। यह फिल्म शिवाजी के साथ कई युद्ध लड़ने वाले मराठी योद्धा तानाजी की कहानी बयां करती है।
तीसरा मैच जीतकर भारत के पास श्रीलंका के खिलाफ डबल हैट्रिक लगाने का मौका

शास्त्री ने बताया ODI से संन्यास ले सकते हैं धोनी
धोनी के मामले में बड़ा अपडेट फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ने दिया है। शास्त्री ने बताया है कि धोनी जल्द ही वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। इसका मतलब यह है कि धोनी का नाम अगले टी20 विश्व कप के लिए नकारा नहीं जा सकता। शास्त्री ने इस दौरान यह भी कहा है कि धोनी आईपीएल 2020 में भी खेलते हुए दिखाई देंगे।
रवि शास्त्री ने एक न्यूज चैनल से बात करत हुए कहा,' एमएस धोनी खुद को टीम पर थोपने वाले खिलाड़ियों में से नही हैं। वह भारतीय टीम के महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं। हो सकता है कि वह जल्दी टीम इंडिया के लिये सिर्फ एक ही प्रारूप में खेलते दिखाई दें।'

आईपीएल में खेलना जारी रहेगा
'धोनी का टी-20 करियर अभी जिंदा है। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलेंगे। धोनी के बारे में मैं एक बात जानता हूं कि वह खुद को टीम पर कभी थोपते नहीं हैं। अगर उन्हें लगता है कि वह खेलना जारी नहीं रख सकते हैं तो टेस्ट क्रिकेट की तरह ही कह देंगे कि मैं काफी क्रिकेट खेल चुका हूं, लेकिन अगर वह आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हैं तो फिर वह इस प्रारूप में आगे भी खेलना जारी रख सकते हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
