मयंक अग्रवाल ने बहाया जिम में पसीना, वर्कआउट के लिए फैंस से पूछा ये सवाल, VIDEO
नई दिल्ली: कर्नाटक के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी दौरे के लिए टीम इंडिया के एक मजबूत हिस्से के रूप में रहना चाहते हैं। मयंक अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने अपने प्रशंसकों को दिखाया कि वे तैयारी के लिए गंभीर हैं और शारीरिक रूप से भी दौरे के लिए तैयार हैं।
मयंक अग्रवाल ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर अपने हार्ड वर्क आउट सत्र का एक वीडियो साझा किया। टेस्ट सलामी बल्लेबाज ने अपने प्रशंसकों से जिम करने के दौरान उनके पसंदीदा गाने के के बारे में भी पूछा।
"फोर्ट माइनर की धुन पर वर्क आउट कर रहा हूं। आपका पसंदीदा वर्क आउट गाना क्या है?," उन्होंने एक छोटी वीडियो में कैप्शन देते हुए कहा।
पिछले साल, मयंक अग्रवाल ने सभी को दिखाया कि टेस्ट क्रिकेट में वे बहुत लंबी रेस के घोड़े हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन किया था।
विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलेगी, जो 21 फरवरी को वेलिंगटन में शुरू होगी।
अब तक खेले गए नौ टेस्ट में, मयंक अग्रवाल ने 67.08 की औसत से 872 रन बनाए हैं। मयंक ने 2019 सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ अपना सर्वोच्च टेस्ट स्कोर 243 बनाया था।
फिलहाल टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में व्यस्त है। यह तीन मैचों की टी-20 सीरीज है जहां पर भारत को 10 जनवरी को पुणे में अंतिम मैच खेलना है। गुवाहाटी में हुआ पहला मैच रद्द हो गया था जिसके बाद भारत ने इंदौर में हुए दूसरे टी20 मुकाबले को जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली थी।
इस सीरीज के बाद भारत का ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला होगा जो एक बार फिर से घरेलू सीरीज होगी लेकिन इस दफा वनडे मैच खेले जाएंगे। टेस्ट टीम में जगह पक्की कर चुके मयंक की नजरें वनडे फार्मेट में अपने लिए स्लॉट कब्जाने पर हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
