Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मुख्य चयनकर्ता ने बताया विश्व कप 2019 में कब से खेल पाएंगे केदार जाधव

नई दिल्ली। विश्व कप से ठीक पहले केदार जाधव की चोट ने भारत को सकते में डाल दिया था। जाधव को यह चोट तब लगी जब वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे थे लेकिन लीग के अंतिम मैच में वह किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ कंधे में चोट खा बैठे। उन्हें तुरंत बाहर जाना पड़ा उसके बाद वह प्लेआफ के मैच भी नहीं खेल सके। इससे टीम मैनजमेंट की चिंता भी बढ़ गई और विश्व कप में जाधव की जगह पर अन्य नामों को लेकर चर्चाए भी शुरू हो गई।

जाधव की ताजा फिटनेस रिपोर्ट क्या कहती है-

जाधव की ताजा फिटनेस रिपोर्ट क्या कहती है-

हालांकी जाधव की चोट में बहुत तेजी से सुधार हुआ और यह खिलाड़ी विश्व कप खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया। इसके बावजूद भी ये एक सवाल ही बना रहा कि टीम के साथ इंग्लैंड जा रहे जाधव क्या पहले ही मैच से विश्व कप का हिस्सा होंगे या फिर चोट से उनको उभरने में अभी और वक्त लगेगा। ऐसे में जाधव के कुछ शुरुआती मैच भी गंवाने की आशंका बनी हुई थी। लेकिन अब भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने सभी चीजें स्पष्ट कर दी हैं।

फिजियो पैट्रिक फरहार्ट के साथ जाधव की ट्रेनिंग-

फिजियो पैट्रिक फरहार्ट के साथ जाधव की ट्रेनिंग-

प्रसाद ने बताया, 'हमे जाधव की फिटनेस पर मेडिकल सर्टिफिकेट मिल गया है और जाधव विश्व कप में खेलने के लिए फिट हैं। वे बुधवार (22 मई) को टीम के बाकी सदस्यों के साथ यूके का दौरा करेंगे।' प्रसाद ने बताया कि यह टीम के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट के साथ जाधव ने अच्छा काम किया और हम नतीजों से संतुष्ट हैं। प्रसाद ने आगे कहा, 'जाधव भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले पहले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।' गौरतलब है कि विश्व कप में भारत का पहला मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगा। यह मैच साउथहैंपट्टन में खेला जाएगा।

सीओए ने तय की भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के चुनावों की तारीख

मुंबई में हुआ था फिटनेस टेस्ट-

मुंबई में हुआ था फिटनेस टेस्ट-

5 जून में होने वाले लीग चरण के पहले मुकाबले से पहले टीम इंडिया को दो वार्म-अप मैच भी खेलने हैं। बता दें कि जाधव का मुंबई में फिटनेस टेस्ट हुआ था। जाधव और फरहार्ट कई दिनों से मुंबई में मौजूद थे। इस दौरान मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) की बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में फिटनेस की समस्या पर काम कर रहे थे। यहीं पर जाधव का फिटनेस टेस्ट भी हुआ जिसको उन्होंने पास कर लिया।

Story first published: Tuesday, May 21, 2019, 15:40 [IST]
Other articles published on May 21, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+