एक सपना हुआ साकार, विश्व कप में अब इस भारतीय खिलाड़ी को आउट करना चाहते हैं आर्चर
नई दिल्ली। जोफ्रा आर्चर का आखिर इंग्लैंड के लिए विश्व कप खेलने का सपना पूरा हो गया। वेस्टइंडीज मूल के इस खिलाड़ी को विश्व कप 2019 के लिए इंग्लैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में जगह मिल चुकी है। आर्चर इससे पहले घोषित इंग्लिश टीम में शामिल नहीं थे और तब भी उनके नाम को लेकर पैरवी का दौर शुरू हो चुका था। वेस्टइंडीज मूल का यह खिलाड़ी वनडे और टी-20 क्रिकेट फॉर्मेट का घातक गेंदबाज माना जाता है।
24 साल के आर्चर ने इस महीने इंग्लैंड के लिए पहली बार खेलने के बाद से केवल 3 वनडे मैच और एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है। आर्चर ने इस दौरान आईपीएल का शुक्रिया अदा किया है जिसके कारण वे राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए विश्व के बेहतरीन बल्लेबाजों का सामना कर चुके हैं।
लेकिन जोफ्रा की नजरें विश्व कप में जिस बल्लेबाज पर सबसे ज्यादा टिकी हुई हैं, वह भारत के कप्तान विराट कोहली। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं कोहली को आउट करना चाहूंगा क्योंकि मैं उनको आईपीएल में आउट नहीं कर सका क्योंकि मुझे लगता है वह हर मैच में लेग स्पिनर की गेंद पर आउट हो हुए थे।'
इसके अलावा आर्चर ने क्रिस गेल को भी आउट करने की इच्छा जताई। हालांकि उनके लिए अब तक के सबसे मुश्किल बल्लेबाज राजस्थान रॉयल्स के साथी और इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी जोस बटलर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बटलर को नेट पर ही गेंद फेंकना बहुत चुनौतीपूर्ण होता है। वह 360 डिग्री क्रिकेटर हैं।
आर्चर ने यह भी कहा कि आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट लगभग एक ही तेजी से खेले जाते हैं। केवल फर्क इतना है कि आईपीएल में मुकाबला 20 ओवरों का होता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
