पाकिस्तान के U-19 कोच ने कहा, हम भारतीय क्रिकेटरों से ज्यादा जुनूनी है, उनको हराएंगे
नई दिल्ली: लगभग एक सप्ताह के अंदर विश्व के सभी प्रमुख उभरते हुए क्रिकेटर दक्षिण अफ्रीका में जुटेंगे जहां ICC U-19 क्रिकेट विश्व कप खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट 17 जनवरी से शुरू होगा और 9 फरवरी को समाप्त होगा।
हर क्रिकेट टूर्नामेंट में वैसे तो अलग-अलग टीमों की अलग-अलग टीमों के साथ प्रतिद्वंद्विता होती है, लेकिन लगभग हर विश्व कप जैसे क्रिकेट टूर्नामेंट में जो कट्टर प्रतिद्वंद्वी होते हैं वह हैं- भारत और पाकिस्तान। और, एक बार फिर, भारत बनाम पाकिस्तान आगामी प्रतियोगिता में सबसे प्रतीक्षित मुकाबला होने वाला है।
भारत गत चैम्पियन है जो 2020 के संस्करण के लिए काफी अच्छी शेप में भी दिख रहा है। हालांकि पाकिस्तान अंडर-19 टीम के कोच एजाज अहमद को लगता है कि उनकी टीम ' अधिक जुनून' के साथ खेलती है और जब वे अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ खेलेंगे तो यह जुनून ही उनको भारत को हराने में मददगार साबित होगा। एजाज ने बताया कि उनकी टीम ने इमरजिंग एशिया कप के दौरान भी ऐसा ही किया था।
"भारत में एक बहुत अच्छी क्रिकेट प्रणाली है लेकिन मुझे पता है कि जब हम एक दूसरे के खिलाफ खेलते हैं तो हमें उनसे अधिक पैशन होता है और इसी तरह से हमने उन्हें हाल ही के इमरजिंग एशिया कप के दौरान सेमीफाइनल मुकाबले में भी हराया था।" एजाज ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा।
60 टेस्ट और 250 एकदिवसीय मैच खेल चुके एजाज अहमद ने कहा कि यह उनका जुनून है जिसने उन्हें अतीत में भी भारत को हराने में मदद की है। उन्होंने कहा, "अतीत में भी, हमने अपने अधिक जुनून के कारण भारत को हराया और इस बार भी मुझे पता है कि हमारे खिलाड़ियों का जुनून उन पर हावी रहेगा, हालांकि उनके पास बहुत मजबूत टीम है।"
भारत ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में चतुष्कोणीय एकदिवसीय श्रृंखला जीती, हालांकि, एजाज ने यह मानने से इंकार कर दिया कि दक्षिण अफ्रीका में खेलने का अनुभव विश्व कप में गत चैंपियन की मदद करेगा।
उन्होंने कहा, '' विश्व कप में भी ऐसा ही होता है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन सी टीम नंबर एक या डिफेंडिंग चैंपियन है और इससे क्या फर्क पड़ेगा कि कोई टीम किस तरह एक दिन खेलती है। मुझे लगता है कि हमारी टीम अच्छी तरह से संतुलित है, "उन्होंने कहा।
उन्होंने कहा, हमारे खिलाड़ियों ने लाहौर में कड़ी मेहनत की है और हमने लगभग 11 मैच खेले हैं। हम विश्व कप से नौ दिन पहले दक्षिण अफ्रीका भी पहुंचेंगे और हमारे पास कुछ अभ्यास गेम हैं और मुझे लगता है कि टूर्नामेंट के लिए हमारी तैयारियां भी बहुत अच्छी हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
