INDvsAUS: विराट कोहली ने मैदान पर किया ऐसा डांस,सीए ने खुद शेयर किया Video
नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली जितने ही जुनून के साथ क्रिकेट खेलते हैं और मैदान पर कितने ऐग्रैसिव रहते हैं यह किसी से छुपा नहीं है। मैच में जिम्मेदार के दबाव को भी वह खुलकर इंतजार करते हैं। वहीं जब मैच में उनकी पकड़ हो तो बात ही क्या है। पहले टेस्ट मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है । ऐसे में विराट कोहली मैदान पर डांस करते नजर आए। उनके इस वीडियो को खुद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया(सीए) ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। यह वीडियो काफी शेयर हो रहा है।
भारतीय गेंदबाजों ने इस टेस्ट में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है।
Virat's loving it... #AUSvIND pic.twitter.com/JV0lxo4Aen
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 8, 2018
बता दें कि रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह ने तीन-तीन जबकि ईशांत शर्मा और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट लिए। भारत ने पहली पारी में 250 रन बनाए। दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाज अभी तक अच्छी लय में नजर आ रहे हैं और भारत ने इस मैच में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
