IND vs AUS: विराट कोहली को अपना आदर्श मानता है यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, भारत के खिलाफ करेगा डेब्यू
नई दिल्ली। भारत दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने आ रही ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी पूरी तैयारी के साथ आ रही है। ऑस्ट्रेलिया के लिये टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे मार्नस लाबुशाने पहली बार भारत दौरे पर आ रहे हैं और भारत के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू करने को तैयार हैं। मार्नस लाबुशाने को लेकर न सिर्फ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बल्कि उनके कप्तान एरॉन फिंच को भी काफी उम्मीदें हैं। ऐसे में मार्नस लाबुशाने ने भी खुद के लिये ऐसे गोल सेट किये हैं जिससे कोई भी युवा खिलाड़ी सिर्फ बेहतर दिशा की ओर बढ़ता है।
और पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़े बदलाव पर BCCI ने रुख किया साफ, कहा- कप्तान-कोच से अलग नहीं राय
मार्नस लाबुशाने ने अपने लिये बहुत ही ऊंचे पैमाने तय कर रखे हैं और वह क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारतीय कप्तान विराट कोहली की तरह बनना चाहते हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम शुक्रवार को भारत पहुंच चुकी है।

विराट कोहली से सीखने की कोशिश करते हैं मार्नस लाबुशाने
ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए मार्नस लाबुशाने ने कहा, 'मैं जिन खिलाड़ियों की तरफ देखता हूं वो हैं स्टीव स्मिथ, कोहली, केन विलियम्सन, जो रूट। यह लोग लंबे समय से अच्छा कर रहे हैं। यह लोग पांच, छह, वर्षो से लगातार अच्छा कर रहे हैं वो भी सिर्फ एक प्रारूप में नहीं, सभी में।'

घरेलू सीजन में किया है दमदार प्रदर्शन
मार्नस लाबुशाने ने इस सीजन ऑस्ट्रेलिया के लिये दमदार प्रदर्शन किया है और घरेलू दौरे पर आई पाकिस्तान और न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ 5 टेस्ट मैच में 896 रन बनाये। इसके साथ ही वह आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में विराट कोहली और स्टीव स्मिथ के बाद तीसरे स्थान पर आ गए हैं।
उन्होंने कहा, 'इसलिए मेरे लिए पेशेवर तौर पर काफी कुछ है सीखने के लिए क्योंकि मैं इस समर में सफल रहा हूं लेकिन मेरे लिए असल चुनौती है कि मैं लगातार अच्छा करूं और बोर्ड पर लगातार अच्छा प्रदर्शन टांग सकूं।'

लाबुशाने ने भारत दौरे को बताया बड़ी चुनौती
मार्नस लाबुशाने ने भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज को बड़ी चुनौती माना है।
उन्होंने कहा, 'भारत में सबसे बड़ी बात है कि आप स्पिन को कैसे खेलते हो। इसलिए मेरे लिए यह जरूरी है कि मैं स्पिन को कैसे खेलना है इसके लिए अपनी रणनीति तैयार रखूं और जो रणनीति बनाई है उस पर भरोसा करूं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
