Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, टूटी अहम खिलाड़ी की अंगुली

वेलिंगटन: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में सूपड़ा साफ होने की दुर्गति झेलने के बाद न्यूजीलैंड की टीम को एक झटका लग गया है। उनके लिए यह झटकेदार खबर तब आई है जब भारतीय टीम के खिलाफ उन्हें अपनी धरती पर सीरीज खेलनी है।

न्यूजीलैंड के प्रमुख बल्लेबाज टॉम लाथम भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी 20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। यह सीरीज 24 जनवरी से शुरू होनी है। लाथम को चोट लगी है जिसके चलते उनकी अंगुली टूट गई है।

टॉम लाथम की अंगुली टूटी

टॉम लाथम की अंगुली टूटी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में तीसरे और अंतिम टेस्ट में लाथम ब्लैक कैप के स्टैंड-इन कैप्टन रहे थे। लाथम ने चौथे दिन दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई पारी की घोषणा से पहले अंतिम कैच को लेते हुए अपनी अंगुली चोटिल कर ली। बाएं हाथ का बल्लेबाज चोट के बावजूद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए निकला और एक रन पर आउट होने से पहले उसने 15 गेंदों का सामना किया।

अंग्रेजों को साउथ अफ्रीका पर मिली नाटकीय जीत, बेन स्टोक्स फिर बने इंग्लैंड के हीरो

न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने एक बयान में कहा कि एक एक्स-रे ने उसकी दाई पिंकी फिंगर में फ्रैक्चर की पुष्टि की है और उसे लगभग चार सप्ताह के रिहैब की आवश्यकता होगी।

बयान में कहा गया है, "लेथम फरवरी के शुरू में भारत के खिलाफ आगामी एक दिवसीय श्रृंखला के लिए उपलब्ध होने के लिए समय पर फिटनेस हासिल करेंगे और वापसी का लक्ष्य रखेंगे।"

चोटों की मार से जूझ रही है कीवी टीम

चोटों की मार से जूझ रही है कीवी टीम

लाथम के अलावा मुख्य कोच गैरी स्टीड ने अन्य खिलाड़ियों की चोटों और बीमारी के बारे में भी जानकारी दी।

उन्होंने कहा, "लॉकी फर्ग्यूसन रनिंग और बॉलिंग ड्रिल में लौट रहे हैं। अगले महीने की शुरुआत में वह अगले कुछ सप्ताह तक घरेलू क्रिकेट में वापसी करने के लक्ष्य से आगे बढ़ना जारी रखेंगे।"

"ट्रेंट बोल्ट अपने टूटे हुए दाहिने हाथ को आराम दे रहे हैं और इस सप्ताह के अंत में गेंदबाजी में वापसी करेंगे। वह इस महीने के अंत में भारतीय टी 20 श्रृंखला के लिए उपलब्ध होंगे।

अगले हफ्ते घोषित होगी कीवी टी-20 टीम

अगले हफ्ते घोषित होगी कीवी टी-20 टीम

"मैट हेनरी के टूटे हुए अंगूठे को पूरी तरह से ठीक होने के लिए लगभग एक महीने की आवश्यकता होगी। इस समय में वह अभी भी गेंदबाजी का अभ्यास करने में सक्षम होंगे और अगले महीने की शुरुआत में खेलने के लिए वापसी पर ध्यान देंगे।

IND vs SL: मलिंगा ने उदाना की कमी खलने के बीच बताया हार का मुख्य कारण

"केन, हेनरी और मिच इन्फ्लुएंजा ए से पीड़ित होने के बाद अपने स्वास्थ्य को फिर से हासिल कर रहे हैं और उनकी निगरानी जारी रखी जाएगी क्योंकि वे धीरे-धीरे अपनी फिटनेस में आ रहे हैं।"

न्यूजीलैंड की टी 20 आई टीम अगले हफ्ते घोषित की जाएगी।

Story first published: Wednesday, January 8, 2020, 12:30 [IST]
Other articles published on Jan 8, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+