Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

BBCI अध्यक्ष साैरव गांगुली ने शेयर की तस्वीर तो सचिन ने खूब उड़ाया मजाक

नई दिल्ली। सचिन तेंदुलकर और साैरव गांगुली। ये वो दो खिलाड़ी हैं जो किसी समय एकसाथ मैदान पर उतरकर गेंदबाजों को धुनाई करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाते थे। सचिन ने रनों की बाैछार करके नाम कमाया तो वहीं गांगुली ने अपनी 'दादागिरी' के साथ-साथ लंबे छक्के लगाने के लिए सुर्खियां बटोरीं। हालांकि गांगुली अब बीसीसीआई अध्यक्ष हैं। सचिन-गांगुली के बीच खूब जमती है, तभी तो दोनों एक-दूसरे का मजाक बनाने से भी परहेज नहीं करते। गांगुली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की, जिसपर सचिन ने उनको 'दादी' कहकर खूब मजाक उड़ाया।

सचिन ने किया ये कमेंट

सचिन ने किया ये कमेंट

गांगुली ने फोटो शेयर कर लिखा, 'सुबह की ठंड में एक अच्छा फिटनेस सत्र बेहद ताजगीभरा होता है।' गांगुली की इस फोटो पर सचिन ने तुरंत अपना जवाब दिया। सचिन ने कमेंट करते हुए कहा, 'वेल डन दादी, क्या बात है।' गांगुली को दादा नाम से पुकारा जाता है, लेकिन सचिन ने मजाक में उन्हें दादी कहकर पुकारा। लेकिन गांगुली ने सचिन के इस कमेंट का जवाब भी दिया। गांगुली ने तुरंत इसके बाद लिखा, 'थैंक यू चैंपियन। मैं हमेशा से ही फिटनेस पसंद था, तुम्हें याद है वो दिन जब हम ट्रेनिंग किया करते थे?'

ट्रेनिंग के वक्त रहते थे गायब

ट्रेनिंग के वक्त रहते थे गायब

गांगुली के इस सवाल का सचिन ने फिर जवाब दिया लेकिन मजे लेते हुए। सचिन ने फिर से गांगुली का मजाक बनाने हुए लिखा, 'हां दादी, हम सभी जानते हैं कि तुम्हें ट्रेनिंग में कितना मजा आता था, खासकर ट्रेनिंग के वक्त गायब रहने में।' दोनों दिग्गजों के बीच इस बात को ट्वीटर यूजर्स बेहद पसंद करने लगे। कईयों ने बीच में कमेंट करते हुए दोनों के खेल को याद किया।

दर्ज है दोनों के नाम खास रिकाॅर्ड

दर्ज है दोनों के नाम खास रिकाॅर्ड

बता दें कि सचिन-गांगुली एक ऐसी जोड़ी रही है जिनके नाम वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकाॅर्ड दर्ज है। दोनों के बीच 176 पारियों में तीसरे नंबर पर 8227 रनों की साझेदारी हुई है। दोनों ने मिलकर सबसे ज्यादा 26 शतक भी लगाए हैं। दोनों के इस रिकाॅर्ड को तोड़ना मुश्किल ही नहीं नाममुकिन है।

Story first published: Friday, January 10, 2020, 11:26 [IST]
Other articles published on Jan 10, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+