Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'लड़कियां इतना ज्यादा वेट उठाती हैं' जोश दिखा रहे उमेश यादव का उड़ा मजाक

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर्स सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं। ये अपने ही साथी खिलाड़ियों की खिंचाई करने के लिए कभी पीछे नहीं हटते। युजवेंद्र चहल जब कोई अपनी फोटो फैंस के साथ साझा करते हैं तो उनके फैंस या साथी किसी ना किसी बात को लेकर मजाक बना देते हैं। वहीं तेज गेंदबाज उमेश यादव भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। यादव छुट्टियों के बीच फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वेटलिफ्टिंग करते हुए वीडियो पोस्ट किया, लेकिन इसपर रविंद्र जडेजा ने उसका मजाक उड़ा शुरू कर दिया।

उमेश ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''#doyouliftbro"। उमेश वीडियो में पूरे जोश के साथ वेटलिफ्टिंग करते दिखे, लेकिन जडेजा ने कमेंट करते हुए उमेश को लड़कियों से भी कमजोर बताया। जडेजा ने कमेंट करते हुए कहा, ''लड़कियां इतना वजन उठाती हैं।'' इस कमेंट को देख उमेश भी शांत नहीं रह सके। जैसे-तैसे उन्होंने तभी जवाब देते हुए जडेजा से कहा, ''ये तो सिर्फ टीजर था, पिक्चर अबी बाकि है मेरे दोस्त।'' जडेजा टीम के लिए अहम आलराउंडर हैं।

View this post on Instagram

🏋️👊 #doyouliftbro

A post shared by Umesh Yadav (@umeshyaadav) on

बता दें कि उमेश भारतीय टीम में टेस्ट क्रिकेट के अहम तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने अभी तक 45 टेस्ट खेले हैं जिसमें उन्होंने 142 विकेट दर्ज किए हैं। वह 3 बार एक टेस्ट में 5 या इससे अधिक विकेट ले चुके हैं। वहीं 32 वर्षीय उमेश ने 75 वनडे मैच भारत के लिए खेले, जिसमें उनके नाम 106 विकेट दर्ज हैं, जबकि 7 टी20 मैचों में 9 विकेट इनके नाम हैं। उमेश ने टीम में डेब्यू वनडे मैच खेलते हुए किया था। उन्हें किसी समय वनडे का अहम गेंदबाज माना जाने लगा लेकिन जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार व मोहम्मद शमी के कारण उन्हें टीम से जगह बनानी पड़ी। उन्होंने आखिरी वनडे 24 अक्तूबर 2018 को खेला था।

Story first published: Thursday, January 9, 2020, 7:40 [IST]
Other articles published on Jan 9, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+