IND vs SL: मलिंगा ने उदाना की कमी खलने के बीच बताया हार का मुख्य कारण
नई दिल्ली: भारतीय टीम ने नए साल की पहली जीत इंदौर के होल्कर स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ दर्ज की है। यह दोनों देशों के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला था जिसमें भारतीय टीम ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। भारत को इस मुकाबले में आसान जीत मिली। इस मुकाबले में भारत ने श्रीलंका के द्वारा दिए गए 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.3 ओवरों में ही जीत दर्ज कर ली थी।

'उदाना को मिस किया'
श्रीलंका के कप्तान लसिथ मलिंगा ने मैच के बाद हार के मुख्य कारणों पर बात की है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि वे अपने "मुख्य गेंदबाज" इसुरु उदाना के बिना उतरे और निश्चित तौर पर मैच में उदाना को मिस किया गया। उदाना इस मैच का हिस्सा थे लेकिन जब भारत की बैटिंग का समय आया तो वे वार्म-अप के दौरान ही चोटिल हो गए और गेंदबाजी नहीं कर सके।
IND vs SL: शार्दुल ठाकुर ने दिया IPL और घरेलू क्रिकेट को शानदार प्रदर्शन का श्रेय
श्रीलंका को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने यहां होल्कर स्टेडियम में तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल की है। गुवाहाटी में पहला मैच बारिश और नम पिच के कारण बिना गेंद फेंके बुलाया गया। सीरीज का अंतिम खेल शुक्रवार को पुणे में खेला जाएगा।

"हमारे लगभग 25-30 रन कम थे"
मलिंगा ने कहा, वह (उदाना) हमारे मुख्य गेंदबाज हैं और इस प्रारूप में बहुत अनुभवी हैं। गेंदबाजी करने के लिए बाहर जाने से ठीक पहले वह चोटिल हो गए। वह अब ठीक हो रहा है हमें युवाओं को अवसर देने की भी जरूरत है, "मलिंगा ने मैच के बाद की प्रस्तुति समारोह में कहा।
"हमारे लगभग 25-30 रन कम थे। हमने लगातार लाइन और लेंथ से गेंदबाजी करने की कोशिश की। 18वें ओवर तक गेंदबाजों ने मैच को अच्छी तरह से खींचा, "मलिंगा ने कहा।

भारत की शानदार गेंदबाजी
भारत ने 15 गेंद शेष रहते मामूली लक्ष्य का पीछा किया। श्रीलंका ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए थे। इस मुकाबले में नवदीन सैनी को मैन ऑफ द मैच दिया गया। सैनी ने 4 ओवरों में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। लंबे समय बाद वापसी करने वाले बुमराह के नाम 1 विकेट आया। शार्दुल ठाकुर ने भारत श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में शानदार जीत दिलाने वाली गेंदबाजी की। ठाकुर ने 4 ओवरों में 23 रन देकर 3 विकेट लिए और भारत की 7 विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
