'ऑलराउंडर' पत्नी रितिका की तारीफ में रोहित शर्मा ने पोस्ट की नई तस्वीर
नई दिल्ली: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2019 में तीनों प्रारूपों में रिकॉर्ड 2,442 रन बनाए थे। गुजरे साल में यह भी देखा कि रोहित टेस्ट क्रिकेट में भी ओपनर के तौर पर अपनी सफेद गेंद की सफलता को दोहरा रहे हैं जिसमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला में एक सलामी बल्लेबाज के रूप में दोहरा शतक शामिल था। रोहित फिलहाल टीम से बाहर दे क्योंकि उनको रेस्ट दिया गया था लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वे वापस लौट चुके हैं।

रितिका संग रोहित यानी परफेक्ट जोड़ी
लोकप्रिय रूप से हिटमैन के तौर पर जाने जाने वाले रोहित गेंद के सबसे साफ हिटरों में से एक हैं और उनकी बड़ी हिट ने उन्हें क्रिकेट की दुनिया में एक लोकप्रिय नाम बना दिया है। 32 वर्षीय इस बल्लेबाज की सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और वे फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ एक तस्वीर साझा की।

'मेरी ऑलराउंडर...'
इस फोटो में रोहित के भाव कुछ इस तरह से हैं कि वे पत्नी को अपने जीवन में आने के लिए धन्यवाद दे रहे हैं। रोहित के पीछे बैकग्राउंड में जिम हैं और उनके साथ रितिका को एक मोबाइल फोन लेकर खड़े हुए देखा जा सकता है। दोनों एक दूसरे की आंखों में आंखे डाल रहे हैं और इस खूबसूरत क्लिक पर रोहित ने कैप्शन लिखा है- मेरी ऑलराउंडर मेरे लिए ऑन और ऑफ सब मैनेज करती है।
BCCI Annual Awards: जसप्रीत बुमराह को मिलेगा पॉली उमरीगर अवॉर्ड

दोनों की परिकथा जैसी प्रेम कहानी
रोहित और रितिका की प्रेम कहानी किसी परी-कथा से कम नहीं है। दोनों के बीच रोमांस तब शुरू हुआ जब रितिका रोहित के लिए स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर के रूप में काम करती थी। वे अपने काम के लिए मिलते थे, और जल्द ही काम की बैठकें देर तक चलती थीं जहां उनकी बातें बढ़ती गई और दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे जो बाद में प्यार में बदल गया। कुछ सालों तक डेटिंग करने के बाद, रोहित ने रितिका को एक अपनी जीवन साथी बनने का प्रस्ताव दिया और उससे शादी करने के लिए कहा। बाद में दोनों ने 13 दिसंबर 2015 को एक भव्य समारोह में शादी कर ली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
