विश्व कप जीतने पर विराट के साथ शर्ट उतारकर इंग्लैंड की सड़क पर घूमेगा यह खिलाड़ी!
नई दिल्ली।क्रिकेट के मैदान पर जीत का जश्न मनाने का तरीका हमेशा अलग रहता है।खिलाड़ियों के जश्न मनाने के तरीके प्रशंसकों के लिए दर्शनीय होते हैं। खेल के मैदान पर जीत के जश्न के कई यादगार मौके हैं लेकिन भारत के दिग्गज खिलाड़ी के तौर पर जाने जाने वाले कपिल देव ने भारत के विश्व कप जीतने पर अपने जश्न मनाने के तरीके का ऐलान कर दिया है। जानिए आखिर कपिल देव ने क्या कहा है।

विराट के साथ उतारेंगे शर्ट:
2019 में होने वाले विश्व कप को लेकर कपिल देव ने कहा कि अगर भारत विश्व कप अपने नाम करता है तो मैं ऑक्सफोर्ड की सड़कों पर शर्ट उतारकर घूमूंगा।कपिल देव ने कहा कि अगर मैं उस समय इंग्लैंड में रहा तो मैं भी कप्तान विराट कोहली की तरह इंग्लैंड की सड़कों पर बिना शर्ट के जश्न मनाऊंगा।

कपिल देव की राय:
कपिल देव ने कहा कि मौजूदा टीम अच्छी है लेकिन पिछले कुछ दिनों से लय से भटक गई है।इसक अलावा रोहित शर्मा समेत कई अच्छे खिलाड़ी है। भारतीय टीम के पास कॉन्फिडेंस है। बस उसे अपने ओवर कॉन्फिडेंस से बचना चाहिए।

कोहली ने भी दिया था बयान:
बता दें, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि अगर वह इंग्लैंड में इतिहास दोहराते हैं तो वह ऑक्सफोर्ड की सड़कों पर शर्टलेस होकर घूमेंगे। उन्होंने कहा था, 'मुझे नहीं लगता कि मैं अकेला रहूंगा। टीम में कई खिलाड़ियों के सिक्स पैक्स हैं। हम सभी कमीज के बिना सड़कों पर दिखेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
