Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शुबमन गिल को अंपायर से बहस करना पड़ा महंगा, BCCI ने सुनाया बड़ा फैसला

नई दिल्ली। प्रतिभाशाली 20 वर्षीय बल्लेबाज शुभमन गिल पर बीसीसीआई ने एक्शन लेते हुए भारी जुर्माना लगाया है। पिछले सप्ताह पंजाब और दिल्ली के बीच रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान शुबमन विवादों में घिर गए थे। उन्होंने अंपायर द्वारा आउट दिए जाने के बाद पवेलियन लाैटने से इनकार कर दिया गया था। गिल ने अंपायर से बहस की और खेलना जारी रखा। इस घटना के लिए उनकी मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। ।

दिल्ली के बल्लेबाज ध्रुव शोरे पर भी बीसीसीआई की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए उनकी फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। शोरे ने मैदानी अंपायर को वाॅक-आउट करने की धमकी दी थी जिस कारण मैच काफी देर तक रूका रहा। उन्होंने शुबमन गिल को आउट ना देने पर मैदानी अंपायर मोहम्मद रफी के साथ तीखी बहस की थी। बीसीसीआई के महाप्रबंधक, क्रिकेट संचालन, सबा करीम ने दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) को एक पत्र में शोरे को कहा, "आपने मैच के दौरान खेल की भावना के विपरीत बीसीसीआई आचार संहिता का उल्लंघन किया है, जिसके लिए आपकी मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।"

बता दें कि भारत ए टीम के कप्तान ने सुबोध भाटी की गेंद पर विकेट के पीछे लपके जाने के बाद क्रीज छोड़ने से इनकार कर दिया था। अंपायर के साथ उनकी बहस भी हुई। मैदानी अधिकारियों से मशविरे के बाद अंपायर ने फैसला बदला। उस समय गिल 10 रन बनाकर खेल रहे थे लेकिन वह ज्यादा देर टिक नहीं सके. वह 41 गेंद में 23 रन बनाकर सिमरजीत सिंह की गेंद पर आउट हुए। पूर्व दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी ने शुभमन गिल के व्‍यवहार की आलोचना की थी। बेदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा था, "किसी का भी इस तरह का उग्र व्यवहार माफी योग्य नहीं है। कम से कम भारत ए के प्रस्तावित कप्तान से ऐसी उम्मीद नहीं की जाती है।"

Story first published: Wednesday, January 8, 2020, 10:35 [IST]
Other articles published on Jan 8, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+