Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रूसी गोलकीपर को 'मैन ऑफ द मैच' में मिली AK-47, वायरल हुआ VIDEO

नई दिल्ली: किसी भी खेल में गोलकीपर की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है। वह हमेशा फाइरिंग लाइन पर खड़ा होकर विपक्षी टीमों के गोल से अपनी टीम की रक्षा करता है। रूस में एक हॉकी गोलकीपर को मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए एक बड़ा ही अजीबोगरीब अवॉर्ड दिया गया है। सवेली कोनोनोव नाम के इस गोलकीपर को एके-47 एसॉल्ट राइफल गिफ्ट की गई।

गोलकीपर को मिली AK-47 राइफल

गोलकीपर को मिली AK-47 राइफल

सवेली कोनोनोव रूस के गोलकीपर हैं और उनके दमदार प्रदर्शन के चलते इजस्तल इजेस्क की टीम ने विपक्षी चेल्मेट के खिलाफ 36 शॉट्स गोलपोस्ट में जाने से रोके थे। उनके खिलाफ सिर्फ दो गोल ही हो सके जिससे इजस्तल इजेस्क ने इस मैच को 3-2 से जीत लिया। मुकाबले के बाद टीम के साथियों ने 23 साल के कोनोनोव को मैन ऑफ द मैच चुना था। इसके बाद कप्तान ने उन्हें एके-47 एसॉल्ट राइफल गिफ्ट की। बता दें कि नेशनल हॉकी लीग नॉर्थ अमेरिका में एक प्रोफेशनल हॉकी लीग है, जो अपने खिलाड़ियों को ऐसे ही तरह के असामान्य अवॉर्ड देने के लिए जानी जाती है।

अवॉर्ड में मिल चुकी है कुल्हाड़ी भी-

उदारहण के तौर पर कैरोलिना हरिकेन्स की टीम ने अपे स्टार परफार्मर को अवार्ड को लकड़ी काटने की कुल्हाड़ी भेट की थी जबकि न्यूयॉर्क रेंजर्स की टीम ने एक 'ब्रॉडवे हैट' दी थी। हालांकि रूस की टीम ने इस मामले को अलग ही स्तर पर पहुंचाते हुए एके-47 एसॉल्ट राइफल गिफ्ट कर दी। इस मैच के खत्म होने के बाद क्लब के पदाधिकारी ड्रेसिंग रूम में राइफल लेकर पहुंचे और कप्तान को सौंप दिया। इसके बाद राइफल को कोनोनोव को दे दिया गया। डेली मेल के मुताबिक, इस तरह के विशेष रूप के इनाम का प्रचलन दुनिया भर में अलग-अलग खेलों में देखा जा सकता है।

Jio यूजर्स फ्री में देख सकेंगे भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग

VIDEO में देखिए राइफल का अवॉर्ड-

टीम ने इस अवॉर्ड सेरेमनी का एक वीडियो भी बाकायदा भी पोस्ट किया है। इस वीडियो में सवेली कोनोनोव को अपने कप्तान से अवॉर्ड लेते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान टीम के हेड कोच रैमिल सैफुलिन ने टीम के खिलाड़ियों से कहा, 'लड़को आज हम एक परंपरा की शुरुआत करते हैं। जैसे की आप सबको पता है कि हम हथियार बनाने वाले शहर में रहते हैं, हर मैच के बाद आप अपने बेस्ट प्लेयर का नाम लेंगे।' कोच ने इस तरह के संकेत दिए हैं जिसके अनुसार पुराना अवॉर्डधारक नए अवॉर्ड धारक को यह गिफ्ट सौंप देगा।

Story first published: Saturday, September 14, 2019, 10:15 [IST]
Other articles published on Sep 14, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+