इस स्टेडियम में होगा IPL 2020 का पहला मैच, समय को लेकर किया गया बदलाव
नई दिल्ली। क्रिकेट फैंस की नजरें अब कुछ ही महीनों के बाद होने जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) पर बनी हुई हैं। दुनियाभर में चर्चित इस लीग के 13वें सीजन की शुरूआत कब और कहां होगी, इसकी जानकारी सामने आ चुकी है। टूर्नामेंट की शुरूआत मार्च में 29 तारीख को होगी, इसका पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। वहीं फाइनल मुकाबला 24 मई को खेला जाएगा लेकिन कहां होगा यह अभी तय नहीं हुआ है।

हुए ये बदलाव
आईएएनएस से एक सूत्र द्वारा इस बात की पुष्टि की गई है कि इस बार यह टूर्नामेंट 57 दिनों तक चलेगा। बीसीसीआई ज्यादातर एक दिन में एक मैच करवाने की योजना बना चुकी है। वहीं रात के मैच 8 की बजाय साढ़े सात बजे शुरू किए जाएंगे। 2019 में टूर्नामेंट 51 दिन चला था। ऐसे में एक दिन में एक मैच करवाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

इसलिए बदला मैचों का समय
सूत्र के अनुसार, लीग का प्रसारणकर्ता चाहता था कि मैच जल्दी शुरू हों। उन्होंने कहा, "टीआरपी एक बड़ा मुद्दा है, लेकिन सिर्फ इस बात पर सारी चीजें नहीं डालते हैं, आप खुद भी देख सकते हैं कि पिछले सीजन मैच कितनी देर से खत्म होते थे। ऐसे में लोगों के पास वापस घर पहुंचने के लिए ज्यादा समय नहीं रहता था। इस पर चर्चा हुई है और यह लगभग तय है कि इस सीजन शाम को 7:30 बजे मैच शुरू होंगे।"

फ्रेंचाइजी ने जाहिर की नाराजगी
हालांकि फ्रेंचाइजी ब्राॅडकास्टर के प्लान से सहमत नहीं है। फ्रेंचाइजी के मुताबकि समय में बदलाव करने से पहले इसपर सोचना जरूरी है। एक अधिकारी नेआईएएनएस से कहा, "अगर आप मेट्रो में रह रहे हैं तो आप जानते है कि दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में ट्रैफिक कैसा रहता है। क्या आपको वाकई में लगता है कि लोग 6 बजे ऑफिस से निकलने के बाद अपने परिवार को लेकर मैच की शुरुआत तक स्टेडियम में आ पाएंगे? मैच का समय बदलने से पहले इस बात पर विचार करना जरूरी है।।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
