
ये महिला क्रिकेटर लगा सकती है शतक
बड़ी बात यह है कि पूनम ने जिस खिलाड़ी का नाम लिया वो कोई और नहीं बल्कि भारतीय टीम की सदस्य ही हैं। पूनम यादव को लगता है कि मौजूदा महिला टीम से स्मृति मंधाना एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोहरा शतक लगा सकती हैं। रविवार को पूनम ने ट्विटर पर #AskPY @ poonam_yadav24 ट्रेंड शुरु किया। इसमें यूजर्स ने पूनम से क्रिकेट से जुड़े कई सवाल पूछे। इसी कड़ी में एक यूजर ने पूनम से पूछ लिया कि, आपको क्या लगता है कि ब्लू जर्सी में महिलाओं से वनडे में कौन डबल सेंचुरी जड़ सकता है?"

इस सवाल का भी दिया जवाब
सवाल का जवाब देते हुए यादव ने लिखा, "मुझे लगता है कि स्मृति मंधाना। आपको क्या लगता है?" हालांकि, जब एक यूजर ने उनसे पूछा कि आपको अब तक किस बल्लेबाज के खिलाफ गेंदबाजी करने में सबसे ज्यादा परेशानी हुई। इस पर पूनम ने सोफी डिवाइन का नाम लिया। बता दें सोफी डिवाइन न्यूजीलैंड की महिला बल्लेबाज हैं और वह काफी जबरदस्त बैटिंग करती हैं।

ये दो महिला क्रिकेटर्स कर चुकी हैं ऐसा
बता दें कि अभी तक सिर्फ 2 महिला क्रिकेटर्स वनडे में दोहरा शतक लगाने में कामयाब हुई हैं। आस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क ने 16 दिसंबर 1997 में डेनमार्क के खिलाफ 155 गेंदों में नाबाद 229 रन बनाए थे, जिसमें 22 चाैके शामिल रहे थे। इसके बाद 13 जून 2018 को न्यूजीलैंड महिला टीम की एमेलिया केर ने आयरलैंड के खिलाफ 145 गेंदों में नाबाद 232 रनों की पारी खेली थी जिसमें 31 चाैके व 2 छक्के रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications
