Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गांगुली ने कुंबले को बताया चैंपियन, टीम को लेकर जायेंगे काफी आगे

कोलकाता। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के नये कोच की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें दुनिया में सबसे बेहतर करार दिया है। पिछले हफ्ते जिस तरह से रवि शास्त्री ने बयान दिया था उसपर पलटवार करते हुए उन्होंने कुंबले की तारीफ की है।

जहां टूटा था कुंबले का जबड़ा, वहीं से स्टार्ट होगा कोचिंग करियर

बतौर टीम इडिया के कोच का जिम्मा अनिल कुंबले ने 29 जून को संभाल लिया है। पहले ही दिन कुंबल ने एनसीए में भारतीय खिलाड़ियो के साथ प्रैक्टिस सेशन में समय बिताया और खिलाड़ियों अहम टिप्स दिये।

शास्त्री पर भड़के गांगुली कहा, बैंकाक नहीं जाते तो अच्छा होता..

टीम इंडिया के कोच के चयन की जिम्मेदारी बीसीसीआई की एडवायरी पैनल को दी गयी थी जिसमें सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण शामिल थे। गांगुली से जब कुंबले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुंबले को बधाई देते हुए कहा कि वह टीम इंडिया को काफी आगे लेकर जायेंगे।

गांगुली ने कहा कि कुंबले भारतीय क्रिकेट के चैंपियन हैं और वह टीम को काफी आगे लेकर जायेंगे। आपको बता दें आने वाला समय भारतीय टीम के लिए काफी व्यस्त होने वाला है। टीम इंडिया न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश व ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+