नई दिल्ली। इन दिनों विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के ब्रेकःअप की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है लेकिन दोनों में से किसी ने इस बारे में अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जहां विराट अपने इंस्ट्रागाम पर एक से एक फोटो शेयर कर रहे हैं जिससे ब्रेक-अप की महक आ रही है वहीं दूसरी ओर अनुष्का मैडम इस मैटर पर चुप हैं।
तो इसी बीच दोनों की एक डर्टी पिक्चर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें विराट अनुष्का को लात मारते दिख रहे हैं। इस तस्वीर में विराट का पैर अनुष्का के बंप पर है और दोनों ने काले वस्त्र पहन रखे है।
फिलहाल ये तस्वीर शेयर तो हो रही है लेकिन इस तस्वीर में कोई सच्चाई नहीं है। ध्यान से देखने पर आपको पता चल जायेगा कि ये फोटो किसी खुराफाती दिमाग की उपज है जिसने फोटोशॉप के जरिये इस फोटो को मॉर्फ करके बनाया गया है।