Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'नहीं पता गेंद दिखाई भी देगी या नहीं'- एलिस पेरी का सामना करने पर नर्वस थे सचिन

नई दिल्ली: सचिन तेंदुलकर रविवार को लगभग छह साल में पहली बार बल्लेबाजी करने लौटे। रविवार के बिग अपील डबल-हेडर के दौरान ऐतिहासिक क्षण तब आया जब भारत के दिग्गज खिलाड़ी ने पारी के ब्रेक के दौरान चैरिटी मैच में एक ओवर के लिए महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर एलिस पेरी का सामना किया।

महान सचिन ने इतने लंबे समय बाद भी ठीक उसी तरह शुरुआत की जहां उन्होंने खेल छोड़ा था, तेंदुलकर ने आराम से पहली गेंद को एक चौके के लिए स्क्वायर लेग की ओर खेल दिया।

पेरी ने किया सचिन को नर्वस

पेरी ने किया सचिन को नर्वस

मैच के बाद बोलते हुए उन्होंने स्वीकार किया कि वह बल्लेबाजी करने के लिए आने से पहले घबराए हुए थे।

"मुझे लगता है कि मैं (पेरी) से अधिक घबरा गया था क्योंकि मुझे यकीन नहीं था कि मैं गेंद को देख भी पाउंगा या नहीं।"

U19 CWC: 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' मिलने के बाद क्या बोले यशस्वी जायसवाल

मैंने पिछली शाम एक थ्रोडाउन सेशन किया और नेट के बाद उसे कहा, 'मैं बॉल देख सकता हूं लेकिन मैं यह गारंटी नहीं दे सकता कि बॉल बैट से हिट होने जा रही है या नहीं। कम से कम मैं बॉल देख सकता हूं और कुछ समय बिता सकता हूं, "उन्होंने कहा।

डॉक्टर की सलाह के खिलाफ गए सचिन

डॉक्टर की सलाह के खिलाफ गए सचिन

पूर्व भारतीय अंतर्राष्ट्रीय बल्लेबाज ने कहा कि क्रिकेट में नेट्स पर बिताने के लिए बहुत समय चाहिए। "यह इतनी आसानी से नहीं आता है। आपको अंत में (नेट्स में) घंटे बिताने पड़ते हैं। "

उन्होंने कहा कि वह केवल इस कारण के लिए डॉक्टर की सलाह के खिलाफ बल्लेबाजी करने के लिए लौटे, कि ऑस्ट्रेलिया के लिए राहत के लिए पैसे जुटाने थे।

एक बार फिर मैदान पर 'सचिन-सचिन' का शोर

एक बार फिर मैदान पर 'सचिन-सचिन' का शोर

दरअसल शनिवार को एलिसा पैरी ने सचिन तेंदुलकर को मैच में ब्रेक के दौरान एक ओवर बल्लेबाजी करने का चैलेंज दिया था जिसे मास्टर ब्लास्टर ने स्वीकार किया और बल्लेबाजी करने के लिये उधार के बैट के साथ मैदान पर उतरे। सचिन तेंदुलकर ने पूरा ओवर आसानी से खेला और हर गेंद को बल्ले के बीच से मारा। जब वह बल्लेबाजी को उतरे तो एक बार फिर मैदान पर 'सचिन-सचिन' का शोर हो गया। उन्होंने डैन क्रिस्टियन से बैट मांगा। सचिन तेंदुलकर ने इस मैच में बतौर कोच काम कर रहे थे। यह चैरिटी मैच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग एकादश और एडम गिलक्रिस्ट एकादश के बीच मेलबर्न जंक्शन ओवल में खेला गया।

Story first published: Monday, February 10, 2020, 0:38 [IST]
Other articles published on Feb 10, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+