ये रहा टीम इंडिया का रिकॉर्ड शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका करेगी दौरा

कोलकाता। मंगलवार को कोलकाता में हुई बीसीसीआई की दौरा और कार्यक्रम समिति की मीटिंग में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के भारत दौरे पर मुहर लग गई है। समाचार ऐजेंसी एएनआई ने बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से लिखा है कि 17 सितंबर से 11 अक्टूबर तक ऑस्ट्रेलिया भारत का दौरा करेगी, जबकि न्यूजीलैंड 22 अक्टूबर से 7 नवंबर तक और श्रीलंका की टीम 15 नवंबर से 24 दिसंबर तक भारत का दौरा करेगी।

आपको बता दें कि इस समय बारतीय टीम श्रीलंका के दौरे पर है। श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम वापस देश लौटते ही एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाएगी। भारत के इस विश्व रिकॉर्ड का कनेक्शन पाकिस्तान के साथ भी जुड़ा है। दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भारत पर एमओयू के तहत द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पीसीबी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही है। हालांकि पीसीबी की धमकियों की परवाह किए बगैर भारतीय बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है।

पाकिस्तान की बजाय इन देशों के साथ खेलेगा भारत
एमओयू के मुताबिक जिस समय भारत को पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलनी है उस समय भारत न्यूजीलैंड के साथ मैच खेलेगा। सितंबर से दिसंबर के बीच भारतीय टीम अपने घर में रिकॉर्ड 23 मैच खेलेगी। इसमें 3 टेस्ट, 11 वनडे और 9 टी-20 मैच खेले जाएगें। इस दौरान न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, और श्रीलंका की टीमें भारत का दौरा करेंगी।

पढ़ेंः- इस खिलाड़ी ने कभी फुटबॉल में ली थी हैट्रिक अब टेस्ट मैच में रच दिया इतिहास

यही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत को टेस्ट क्रिकेट के लि दो नए स्टेडियम मिल सकते हैं। इस दौरान केरल के तिरुवनंतपुरम और असम के बारसापरा दो नये स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की मेजबानी कर सकते हैं।

पाक से न खेलने के चक्कर में भारत खेलेगा ज्यादा मैच
आपको बता दें कि श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम को सितंबर से लेकर दिसंबर तक के अपने घरेलू सत्र में रिकॉर्ड 23 मैच खेलने हैं। भारतीय टीम अभी श्रीलंका दौरे पर है और उसे वहां तीन टेस्ट, पांच वनडे और एक टी-20 खेलना है। पहला टेस्ट मैच भारत ने 304 रनों के बड़े अंतरालल से जीत लिया है। 17 सितंबर को ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत आएगी और 11 अक्टूबर तक पांच वनडे व तीन टी-20 खेलेगी। पहले इस दौरे में सिर्फ एक टी-20 होना था, लेकिन पाक के खिलाफ सीरीज नहीं होने के कारण दो टी-20 मुकाबले ज्यादा होंगे। इस सीरीज के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे और तीन ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जायेंगे। यह सीरीज अक्तूबर के अंत में शुरू होगी और नवंबर के पहले हफ्ते में समाप्त होगी।

लंबे सीजन के बाद विदेश दौरे पर जाएगा भारत
घरेलू सीजन श्रीलंका के खिलाफ दिसंबर में तीन टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के साथ समाप्त होगा। इसके बाद भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका रवाना होगी। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा- "घरेलू मैदान पर 23 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जायेंगे। तीन टेस्ट, 11 वनडे और नौ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच।"

ये रहा पूरा शेड्यूलः-
1- ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा
कब से कब तकः- 17 सितंबर से 11 अक्टूबर तक
कितने मैचः-5 वनडे मैच, 3 टी20 मैच
कहां खेले जाएंगेः- वनडे मैच चेन्नई, बेंगलुरू, नागपुर इंदौर और कोलकाता में खेले जाएंगे जबकि टी20 मैच हैदराबाद, रॉची और गोहाटी में खेले जाएंगे।

2- न्यूजीलैंड का भारत दौरा
कब से कब तकः- 22 अक्टूबर से 7 नवंबर तक
कितने मैचः- 3 वनडे और तीन टी20 मैच
कहां खेले जाएंगेः- वनडे मैच पुणे, मुंबई और कानपुर जबकि टी20 मैच दिल्ली, कटक और राजकोट में खेले जाएंगे।

3- श्रीलंका का भारत दौरा
कब से कब तकः- 15 नवंबर से 24 दिसंबर तक
कितने मैचः- तीन टेस्ट मैच, तीन वनडे और तीन ही टी20 मैच
कहां खेले जाएंगेः- टेस्ट मैच कोलकाता, नागपुर और दिल्ली में खेले जाएंगे। वनडे मैच धर्मशाला, विजाग और मोहाली में खेले जाएंगे। टी20 मैच कोच्चि, इंदौर और मुंबई में खेले जाएंगे।

Story first published: Tuesday, August 1, 2017, 14:41 [IST]
Other articles published on Aug 1, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+