नई दिल्ली। टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान के तौर पर जाने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनने वाली फिल्म का पोस्टर और रीलीज डेट को जारी कर दिया गया है।
रीयल नहीं रील धोनी ने बेटी जीवा संग शेयर की खूबसूरत तस्वीर
नीरज पांडे के निर्देश में बन रही फिल्म एमएस धोनी 2 सितंबर को रीलीज हो रही है। फिल्म में धोनी का किरदार निभा रहे सुशांत सिंह राजपूत ने खुद फिल्म का पोस्टर ट्विटर पर शेयर किया है।
फिल्म रीलीज होने से पहले ही काफी चर्चा में हैं और धोनी का किरदार निभा रहे सुशांत ने धोनी के हेयर स्टाइल से लेकर उनके जीवन के तकरीबन हर चीज को अपने अभिनय में उतारने की कोशिश की है।
कप्तान धोनी ने खुद इस फिल्म के लिए काफी दिलचस्पी दिखायी हैं और उन्होंने कई बार फिल्म के सेट पर पहुंचकर इसका हिस्सा बनने की कोशिश की है।