तो द्रविड़ को भारत पर नहीं न्यूजीलैंड पर ज्यादा भरोसा है?
नई दिल्ली। विश्वकप 2015 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, जहां टीम इंडिया के दीवाने सोच रहे हैं कि एक बार फिर से धोनी की सेना विश्वकप में कमाल करेगी वहीं दूसरी ओर क्रिकेट के दिग्गजों को शायद धोनी की सेना में खामियां नजर आ रही हैं और जिसकी वजह से उनका भरोसा टीम इंडिया पर कम होता दिख रहा है।
अब आप पूछेंगे कि हम क्यों यह बात क्यों कह रहे हैं तो सुनिये हम यह बात इसलिए कह रहे हैं क्योंकि क्रिकेट के महान खिलाड़ी राहुल द्रविड़ को लगता है कि आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड इस बार विश्वकप में बढ़िया प्रदर्शन करेंगे और उनकी नजर में न्यूजीलैंड विश्वकप के प्रबल दावेदारों में से एक हैं। हालांकि द्रविड़ ने टीम इंडिया के लिए भी कहा कि वो फाइनल में पहुंच सकती है लेकिन उनकी बातों से लगता है कि उन्हें टीम इंडिया में वो बात नहीं दिख रही है जो कि साल 2011 वाले विश्वकप में टीम इंडिया में थी।
क्रिकेट विश्वकप के नियमों में किये गये बदलाव, जानिए कितना पैसा जीतेंगी टीमें
द्रविड़ ने कहा कि भारत की बल्लेबाजी तो सही है लेकिन उसे गेंदबाजी में थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि उछाल भरी पिचों पर गेंदबाजी ही कमाल कर सकती है और जिनकी गेंदबाजी में दम होगा वो ही इस बार विश्वकप में कमाल करेगा।
भारत की बैटिंग मजबूत लेकिन बॉलिंग कमजोर
द्रविड़ ने कहा कि मेरा मानना है कि आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और भारत विश्व कप जीतने वाली प्रबल दावेदार टीमें हैं और उनकी फेवरेट टीम न्यूजीलैंड और टीम इंडिया है। गौरतलब है कि विश्व कप का आयोजन 14 फरवरी से 29 मार्च के बीच आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में होना है, विश्वकप का फाइनल 29 मार्च को खेला जायेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
