NZvsAUS, Preview: चिर प्रतिद्वंदियों के बीच लॉर्ड्स में होगा रोमांचक मुकाबला
नई दिल्ली: विश्व कप 2019 का आगाज जितना एकतरफा हुआ था इसका अंजाम उतना ही रोचक साबित होता जा रहा है। शुरुआती स्तर पर जो चार टीमें सेमीफाइनल की रेस में लगभग तय मान ली गईं थी, आज उन टीमों में इंग्लैंड का बुरा हाल हो चुका है। न्यूजीलैंड पाकिस्तान से हारकर अब टूर्नामेंट में अपराजेय नहीं रहा। ऑस्ट्रेलिया जरूर ऐसी टीम है जिसने वास्तव में प्रभावित करने वाला प्रदर्शन करते हुए खुद को बड़े दावेदारों में सबसे आगे पहुंचा दिया है। 29 जून को लंदन के लॉर्ड्स में कंगारूओं का मुकाबला अपने पड़ोसी कीवियों से है।
मजेदार बात यह है कि भारत-पाक, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड की तर्ज पर अगर दुनिया में कोई तीसरी चिर-प्रतिद्वंदता मानी जाती है तो वह न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की ही है। कीवी टीम पिछले विश्व कप में पड़ोसियों से मिली हार को अब तक भूली नहीं होगी। ऐसे में वह इस मैच को ना केवल जीतना चाहेगी बल्कि सेमीफाइनल का टिकट भी पक्का करना चाहेगी। न्यूजीलैंड के फिलहाल 7 मैचों में 11 अंक हैं। केवल एक जीत ही उसको सेमीफाइनल में टिकट देने के लिए काफी होगी। जहां तक ऑस्ट्रेलिया की बात है यह टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं।
आईसीसी वर्ल्डकप टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड एकदूसरे से 10 मैचों में भिड़ीं। इन 10 मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने 7 मैच जीते जबकि न्यूजीलैंड 3 मैचों में विजयी हुई। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उच्चतम स्कोर 348 रन रहा जबकि न्यूजीलैंड की तरफ से उच्चतम स्कोर 286 रन रहा। इस सबसे बड़े टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की तरफ से 112 न्यूनतम स्कोर रहा जबकि न्यूजीलैंड ने 151 न्यूनतम स्कोर बनाया। आप हेड टू हेड को ग्राफिक्स के साथ यहां भी क्लिक करके देख सकते हैं।
{headtohead_cricket_1_4}
दोनों टीमें इस प्रकार हो सकती हैं-
ऑस्ट्रेलिया- डेविड वार्नर, आरोन फिंच (c), उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स केरी (wk), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जेसन बेहरेनडोर्फ
न्यूजीलैंड- मार्टिन गप्टिल, कॉलिन मुनरो, केन विलियमसन (c), रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स (wk), जेम्स नीशम, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मिशेल सेंटनर / ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
