दिलीप ट्रॉफी: फील्डिंग के दौरान प्रज्ञान ओझा के सिर में लगी गेंद, ले जाए गए अस्पताल, देखें वीडियो
नई दिल्ली। दिलीप ट्रॉफी मुकाबले के दौरान भारतीय क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा के सिर में गेंद लगने से चोट लग गई है।प्रज्ञान इंडिया ग्रीन की टीम से खेलते हुए मिडआॅन पर फील्डिंग कर रहे थे कि विरोधी टीम के बल्लेबाज का एक शॉट उनकी तरफ आया। वह गेंद पकड़ने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन गेंद हाथों में आने की बजाय सीधे उनकी सिर के पिछले हिस्से में लगी।
Pragyan Ojha suffers freak head injury in @Paytm Duleep Trophy match, taken to hospital for testshttps://t.co/2HQPbG3zmF
— BCCI (@BCCI) September 7, 2016
बेसुध होकर गिर पड़े
गेंद की रफ्तार इतनी तेज थी कि इसके लगते ही प्रज्ञान ओझा मैदान पर बेसुध होकर गिर पड़े। उन्हें उपचार के लिए तुरंत अस्पतला ले जाया गया है। हालांकि, खबरों की मानें तो प्रज्ञान होश में हैं और उनकी धड़कन चल रही है।
एंबुलेंस का होना अनिवार्य
यूं तो क्रिकेट नियमों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के दौरान बाउंड्री के बाहर एंबुलेंस का होना अनिवार्य है। लेकिन ऐसा कोई प्रावधान दिलीप ट्रॉफी के दौरान होने वाले मैच के लिए नहीं है। हालांकि, प्रज्ञान ओझा को स्ट्रेचर पर मैदान के बाहर ले जाया गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
