मुंबई। क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में एक एक पारी में 1009 रन बनाने वाले मुंबई के प्रणव धनवाड़े को हर तरफ से तारीफ और मदद मिल रही है। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें पांच वर्ष तक के लिए स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया है।
एमसीए ने प्रणव को हर महीने दस हजार रुपए देने का ऐलान किया है। एमसीए के अध्यक्ष शरद पवार की ओर से उन्हें यह मदद देने की घोषणा की गयी है। इस स्कॉलरशिप के जरिए अगले पांच साल तक प्रणव की क्रिकेट प्रैक्टिस और पढ़ाई का खर्च उठाया जाएगा। वर्ष 2021 तक प्रणव को यह मदद एमसीए की ओर से मिलेगी।
महज 15 साल की उम्र में बेहतरीन उपलब्धि हासिल करने वाले प्रणव को सचिन तेंदुलकर ने भी बधाई देते हुए नयी उंचाइयों को छूने के शुभकामनायें दी थी। कल्याण के एमसी गांधी इंग्लिश स्कूल में पढ़ने वाले प्रणव ने महज 395 मिनट में 323 गेंदों का सामना करते हुए 59 छक्के लगाये और 124 चौके जड़कर 1009 रन बना डाले थे।