For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'ये देख मां 50 तोला' तस्वीर शेयर कर प्रवीण कुमार ने दिलाई संजय दत्त की याद

नई दिल्ली। याद ही होगा बाॅलीवुड फिल्म 'वास्तव' का वो सीन जिसमें खलनायक संजय दत्त उर्फ रघू अपनी मां से सोने की चैन दिखाते हुए कहते दिखे, ये देख मां 50 तोला। अब इस डाॅयलाॅग की याद एक बार फिर पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने दिला दी है। प्रवीण भी सोने की चेन 24 घंटे पहनना पसंद करते हैं। मैदान पर जहां कई खिलाड़ी चांदी की चैन पहनते दिखते हैं तो वहीं प्रवीण सोने की चैन पहनकर मैच खेलते थे। अब प्रवीण ने एक मोटी सोने की चेन पहनकर फोटो शेयर की जिसके साथ कैप्शन संजय दत्त के डाॅयलाॅग जैसा रहा।

कैप्शन में लिखा फिल्म का डायलाॅग

प्रवीण के गले में चेन दिख रही है वो काफी मोटी है, इससे पहले वो इतनी मोटी चेन में नहीं दिखे। प्रवीण ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''बहुत गंभीरता से संजू बाबा... ये देख मां 50 तोला।" बता दें कि यह डायलॉग 1999 में आई संजय दत्त अभिनीत फिल्म 'वास्तव' का ही है, जो फैंस के बीच काफी लोकप्रिय भी हुआ था।

चोरी हो चुके है 7 लाख की चेन

चोरी हो चुके है 7 लाख की चेन

ऐसा नहीं है कि प्रवीण कुमार इस तरह की मोटी सोने की चेन पहने नजर आए। इससे पहले क्रिकेट खेलने के दौरान भी महंगी चेन पहनते थे। 2014 में एक विजय हजारे ट्राॅफी मैच खेलने के दौरान तो उनकी चेन चोरी भी हो गई थी। चोरी हुई चेन 250 ग्राम की थी, जिसकी उस वक्त कीमत करीब 7 लाख रुपए थी। प्रवीण कुमार विजय हजारे ट्रोफी में हिस्सा लेने के लिए नागपुर गए थे। मैच के दौरान वीसीए स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम से उनकी यह चेन चोरी हो गई।

प्रवीण का क्रिकेट करियर

प्रवीण का क्रिकेट करियर

बता दें कि 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले प्रवीण ने 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ जयपुर में वनडे मैच खेलकर अपने इंटरनैशनल करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने अपने इंटरनैशनल करियर में 6 टेस्ट, 68 वनडे और 10 टी20 मैच खेले। प्रवीण कुमार ने 6 टेस्ट में 27, 68 वनडे में 77 और 10 टी20 में 8 शिकार अपने नाम किए। आखिरी बार इंटरनैशनल क्रिकेट में प्रवीण कुमार 30 मार्च 2012 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले थे।

Story first published: Monday, October 14, 2019, 13:47 [IST]
Other articles published on Oct 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+