भुवी की शादी में पहुंचे रैना और प्रवीण कुमार, जमकर नाचे घर वाले
नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्विंग बादशाह भुवनेश्वर कुमार शादी के बंधन में बंध गए हैं, उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त नुपुर नागर के साथ विवाह रचाया है। शादी का यह कार्यक्रम होटल ब्रावुरा में आयोजित किया गया जिसमें उनके करीबी और रिश्तेदारों ने शिरकत की। भुवनेश्वर कुमार की शादी के मौके पर सुरेश रैना, प्रवीण कुमार भी पहुंचे।

परिवार के सदस्य हुए शामिल
भुवनेश्वर कुमार की शादी का कार्यक्रम उनके गृह जिला मेरठ में किया गया है, यहां गंगानगर स्थित उनके निवास स्थान से उनकी घुड़चढ़ी शुरू हुई, जिसमे परिवार के लोगों के अलावा करीब के रिश्तेदारों ने हिस्सा लिया। इस दौरान भूवनेश्वर कुमार के पिता किरनपाल सिंह, बहन रेखा अघाना, मां और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए। इसके बाद वरमाला के लिए भुवनेश्वर दिल्ली रोड स्थित होडल ब्रावुरा पहुंचे।

कोलकाता से आई शेरवानी पहनी
भुवनेश्वर के जीवन के इस मौके पर उनके लिए कोलकाता से सुनहरे रंग की शेरवानी और कुमकुम रंग का सेहरा मंगवाया गया था, इस शेरवानी भुवनेश्वर कुमार पर काफी फब रही थी। वहीं उनकी पत्नी नुपुर ने मोतियों से जड़े लाल सुनहरे रंग का लहंगा पहना था। शादी की रस्मे शाम को साढ़े चार बजे तक चली, जिसके बाद भुवनेश्वर नुपुर संग गंगानगर अपने घर पहुंच गए।

पहले टेस्ट में मैन ऑफ द मैच
आपको बता दें कि पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार ने जबरदस्त गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था, उन्होंने दोनों पारियों में 4-4 विकेट लिए जिसकी बदौलत पहली पारी में पिछड़ने के बाद भी भारत ने मैच में वापसी की। शानदार गेंदबाजी के लिए भुवनेश्वर कुमार को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications