Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सेरेना विलियम्स को पछाड़ विंबलडन में फेडरर ने रचा इतिहास

इंग्लैंड। टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 7 बार विंबलडन चैंपियन स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने अपने नाम एक कमाल का रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। जी हां, दरअसल पुरुष वर्ग में रोजर फेडरर और सर्बिया के नोवाक जोकोविक भी चौथे दौर में पहुंच गए।

फेडरर ने तीसरे दौर में जर्मनी के मिशा ज्वेरेव को 7-6, 6-4, 6-4 से मात देकर साल के अपने दूसरे ग्रैंडस्लैम जीतने की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। फेडरर की ज्वेरेव पर जीत उनके लिए ऐतिहासिक थी। दरअसल ये फेडरर की ग्रैंड स्लैम में 317वीं जीत थी।

इसी के साथ फेडरर ने ग्रैंड स्लैम में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फेडरर से पहले अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज था। सेरेना विलियम्स ने ग्रैंड स्लैम में अब तक 316 जीत दर्ज की हैं।

हालांकि सेरेना अभी मां बनने वाली हैं और वो टेनिस से दूर हैं। ज्ञात हो कि पिछले साल यूएस ओपन के दौरान सेरेना ने अपना 308वां ग्रैंड स्लैम मैच जीतते हुए फेडरर का सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड तोड़ा था। फेडरर और सरेना के बाद तीसरे नंबर पर महान महिला टेनिस खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा हैं। नवरातिलोवा ने अपने करियर में 306 ग्रैंड स्लैम मैच जीते थे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+